आपके हाथ खूबसूरत लगें, इसके लिए आप अपने हाथों का बहुत ख्याल रखती होंगी। उनकी साफ़-सफ़ाई, मोस्च्यूराइसिंग और मैनिक्योर आप हर चीज़ का ध्यान रखती हैं। इसके साथ ही अगर आप नेल पेंट की डिज़ाइन ट्राय करें तो इससे अपने हाथों को और भी सुंदर बना सकती हैं। नेल पेंट के शौकीन लोगों के लिए ये आर्टिकल बहुत खास है क्योंकि यह आपको नेल पेंट के नए डिज़ाइन बताएगा। स्प्रिंग सीज़न हैप्पीनैस से जुड़ा है और आप भी इस मौसम में न्यू ट्रेंड को फॉलो करते हुए इस सीज़न के लिए नेल पेंट के नए – नए डिज़ाइन सीख सकते हैं।
#डार्क स्प्रिंग
sandály na klínku černé
vagabond tricouri barbati
gucci genser
nike genser
calvin klein ledvinka
rolex de diamantes
kitten heel flip flops black
מבצעים מצעים למיטת תינוק
סרבל לבן טייסים
scott mountainbike
इस अमेजिंग सी नेल आर्ट के लिए आप सबसे पहले ब्लैक या किसी डार्क शेड की नेल पेंट का कोट लगाएँ। इसके बाद न्यूड या व्हाइट शेड से आप फ्लोरल डिज़ाइन को इसके ऊपर ड्रॉ कर सकते हैं। इस नाइल आर्ट को आप ब्राइट या लाइट कैसे भी कलर की ड्रेस के साथ कम्बाइन कर सकते हैं।
https://www.instagram.com/p/B5f5goUFV0L
#एवरग्रीन नेल पेंट
इस डिज़ाइन के साथ अच्छी बात यह है कि यह आप किसी भी तरह की ड्रेस के साथ मैच कर सकते हैं। इस क्लासी डिज़ाइन के लिए आप लाइट ब्लू, ग्रे या व्हाइट कलर का डबल कोट लगाएँ। उसके ऊपर रैनडमली आप किसी भी फिंगर पर ब्रैंचेस (डालियाँ) बना सकते हैं।
https://www.instagram.com/p/BukJWmYHdNV/
# फ्लोरल ऑन न्यूड शेड
यह एक बहुत ही युनीक डिज़ाइन है जिसमें केवल दो फिंगर्स (इंडेक्स और मिडिल फिंगर) पर स्प्रिंग थीम की जाती है। इसके लिए आपको न्यूड शेड का डबल कोट करना है। फिर इसके ऊपर से आप फ्लावर डिज़ाइन कर सकते हैं। इन फ्लावर्स को स्मोकी लुक देना है, इस बात का खास ख्याल रखें। बाकी की फिंगर्स पर आप कोई भी ब्राइट कलर शेड लगा सकते हैं।
https://www.instagram.com/p/BPasP11AjXz/
# लाइट स्प्रिंग इज़ ऑन
स्प्रिंग सीज़न के लिए नेल पेंट के ट्रेंड को अगर आप भी फॉलो करना चाहते हैं लेकिन आपको ज़्यादा हैवी डिज़ाइन पसंद नहीं है तो आप इस डिज़ाइन को अपना सकते हैं। इसमे आपको नाखूनों पर न्यूड शेड लगाना है, न्यूड शेड न होने पर आप कोई भी लाइट शेड लगा सकते हैं। फिर आपको रिंग फिंगर पर फ्लावर पेंट करना है।
https://www.instagram.com/p/BiNhhk6AT7C/
# ब्राइट फ्लावर
यह डिज़ाइन आपको एक क्लासी और हैप्पी लुक देगी। इसके लिए आप लाइट ऑरेंज, लाइट पिंक या न्यूड शेड का डबल कोट लगाएँ। अब सारी फिंगर्स पर नीचे कोर्नर में येल्लो और व्हाइट कलर से ब्राइट फ्लावर्स बनाने हैं। यह डिज़ाइन वेस्टर्न ड्रेसेज़ के साथ बहुत अच्छी लगेगी।
https://www.instagram.com/p/BxdxXxCHWxh/
# फंकी नेल आर्ट
इस डिज़ाइन को आप साड़ी के साथ पहनें तो बहुत ही सुंदर लुक पाएँगी। इसके लिए न्यूड कलर या लाइट पिंक कलर का शेड आप नाखूनों पर लगाएँ। उसके ऊपर से आपको शेडेड स्टाइल में फ्लावर्स बनाने हैं जो ज़्यादा क्लियर नहीं होने चाहिए। इससे आपके नाखूनों को फंकी और सोबर दोनों लुक साथ में मिल जाएंगे।
https://www.instagram.com/p/B7G0O4KgVDK/
# सनी डे नेल डिज़ाइन
इस डिज़ाइन को बनाने के लिए आप ब्राइट येल्लो कलर का सिंगल कोट नाखूनों पर लगाएँ लेकिन रिंग फिंगर पर आप डबल या तीन कोट भी लगा सकते हैं। फिर रिंग फिंगर पर आप एक ब्लैक डॉट लगाकर व्हाइट पेटल्स (पंखुड़ियाँ) बनाएँगे। ऐसे तीन फ्लावर बनाएँ और आपकी प्यारी सी डिज़ाइन तैयार है। क्योंकि इस डिज़ाइन को हमें शाइनिंग लुक देना है, इसीलिए आप इसे सूखने के बाद ट्रांस्परेंट कोट भी लगा सकते हैं।
https://www.instagram.com/p/B77-ybIFnMN/
# स्प्रिंग फ्लावर
यह नेल डिज़ाइन आपको एक बहुत ही आकर्षक लुक देगी और साथ ही स्प्रिंग सीज़न के ट्रेंड के लिए पेरफेक्टली रैडी कर देगी। इसके लिए आपको सी -ग्रीन कलर का डबल कोट लगाना होगा। अब एक पोइंटेड ब्रश से येल्लो डॉट बनाएँ जिसके आसपास व्हाइट पेटल्स (पंखुड़ियाँ) बनानी हैं। यह लुक आपको केसूयल्स के साथ तो सूट करेगा ही, साथ ही फोरमल्स के साथ भी अच्छा लगेगा। यह नेल डिज़ाइन मुझे निजी रूप से बहुत पसंद है।
https://www.instagram.com/p/B5998A5JDEc/
#मोर पावर तो फ्लावर
इस डिज़ाइन के लिए आपको अपने नेल्स पर ट्रांस्परेंट नेल पेंट का कोट लगाना है। जब यह सूख जाए और आपके नेल्स शाइन करने लगें तो आप प्रेस्ड स्टाइल में ब्रश से फ्लावर बना सकते हैं। इस डिज़ाइन के लिए दूसरा विकल्प स्टिकर का भी आता है जिसे आप ट्रांस्परेंट कोट के ऊपर चिपका सकते हैं।
https://www.instagram.com/p/ByZ78bdlBUz/
# नेल डिज़ाइन के ये खूबसूरत पैटर्न आप स्प्रिंग सीज़न में लगाएँगी तो आपके हाथ खिल उठेंगे। आप जहां भी जाएंगी लोगों की नज़र आपके हाथों और खासकर नाखूनों पर ज़रूर पड़ेगी। इन सारी डिज़ाइंस को आप घर पर भी बड़ी आसानी से ट्राय कर सकती हैं। तो इस स्प्रिंग सीज़न कौन सी नेल डिज़ाइन के साथ आप जलवे बिखेरने वाली हैं, हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर ज़रूर बताएं। इसी तरह के और भी अमेजिंग नेल डिज़ाइन और न्यू फ़ैशन अपडेट्स की जानकारी के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।
Anwita Kumari