कॉटन साड़ी एक ऐसा परिधान है जो आपको फ़ैशनेबल तो बनाता ही है, साथ ही कम्फ़र्टेबल भी बहुत होता है। पर इसकी खूबसूरती बढ़ाने के लिए इसकी ब्लाउज़ का भी पर्फेक्ट लगना ज़रूरी है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसी ब्लाउज़ डिज़ाइन लाएँ हैं जिन्हें देखते ही आपका मन खुश हो जाएगा और आप अपनी सहेलियों को भी इन्हें दिखाना चाहेंगी। हम आपके लिए लाए हैं कॉटन साड़ी के लिए 15 लेटेस्ट और ट्रैंडी फ्रंट नैक डिज़ाइन। तो पेश हैं ये फ़ैशनेबल फ्रंट नैक डिज़ाइंस :-
1. फ्रॉक स्टाइल नैक
customflooringconsultants.com
songwriterfeatureseries.com
ortopedski čevlji z kapico
handschoenen tijgerprint
budulgan.com
my carry bag myomy
električni sušilec za perilo
geosbau.at
sewingcrew.com
koiran portaat
यह एक ट्रैंडी नैक डिज़ाइन है जिसका फ़ैशन मार्केट में दोबारा लौटकर आया है। इसके नैक को राउंड करके फ्रॉक कॉलर जैसी ब्रॉड फ्रिल लगाई जाती है। सेंटर पार्ट में हुक को पास – पास लगाया जाता है। वैसे तो यह नैक डिज़ाइन किसी भी एज – ग्रुप को सूट करता है लेकिन अगर आपकी नई शादी हुई है तो इसे अपने वार्डरोब कलेक्शन में ज़रूर शामिल करें।
https://www.instagram.com/p/BoniGprAqz2/
2. चाइनीज़ कॉलर विद ओपन वी (V)
इस नैक डिज़ाइन में डबल कॉम्बिनेशन इस्तेमाल किया जाता है। पहले हाफ चाइनीज़ कॉलर को बुकरम लगाकर सेट किया जाता है फिर फ्रंट में ओपन वी स्टाइल दिया जाता है। इस ओपन वी के नीचे से सेंटर में हुक लगाए जाते हैं। आप इस वी शेप एरिया और हुक वाले बार्डर पर कांट्रास्ट कलर की पाइपीन भी लगा सकते हैं। इसके फ्रिल्ड स्लीव्स इसे और प्यारा लुक देते हैं।
https://www.instagram.com/p/B628D4QCFi9/
3. सिंपल राउंड नैक
यह एक एवरग्रीन नैक डिज़ाइन है जिसे सालों से महिलाएं बनवाती आ रही हैं और आगे भी बनवाएंगी। इसे सिंपल राउंड शेप में कट किया जाता है और ज़्यादा डीप नहीं रखा जाता है।
4. बाऊंसी नैक
कॉटन साड़ी के साथ अगर आपके ब्लाउज़ का फ्रंट नैक ऐसा होगा तो आपका व्यक्तित्व और भी खिल उठेगा। इसे नॉर्मल ब्लाउज़ की तरह बनाया जाता है और थोड़ी चौड़ी पाइपीन लगाई जाती है। इसके फ़्लौंसी स्लीव्स इसको बहुत ही क्यूट लुक देते हैं।
https://www.instagram.com/p/Bkmq-6XF8nw/
5. डीप राउंड फ्रंट नैक
कॉटन साड़ी के लिए इस डिज़ाइन को कई लोग पसंद करते हैं और हमें उम्मीद है कि यह डिज़ाइन आपको भी बहुत पसंद आएगी। इसकी सादगी ही इसकी खासियत है। इसके फ्रंट नैक को राउंड ही रखा जाता है लेकिन यह थोड़ा डीप होता है और इस पर डार्क कलर की पाइपीन लगाई जाती है। इसकी स्लीवेस को तीन – चौथाई रखा जाता है जिसे की होल की तरह ओपन रखकर डोरी लगाई जाती है।
6. पेंटागन नैक
यह एक ऐसा नैक डिज़ाइन है जिसे आप साड़ी की ब्लाउज़, लहंगे की ब्लाउज़ या कुर्ती किसी भी परिधान के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि कॉटन साड़ी पर यह और भी खास लगने लगती है। इसको पेंटागन शेप में कट करते हुए नैक के साथ ही सेंटर से ओपन कर देते हैं। इसके नैक और हुक वाले हिस्से पर लैस भी लगाई जाती है।
7. राउंड नैक विद पोटली बटन
इस डिज़ाइन को बनाने के लिए नैक को बहुत सफाई से राउंड शेप दी जाती है जो अपने आप में एक पर्फेक्ट लुक हो जाता है। इसके बाद इसे और अधिक आकर्षक लुक देने के लिए जो सेंटर ओपन एरिया होता है जहाँ हुक लगाए जाते हैं, वहाँ लाइन से छोटे – छोटे पोटली बटन लगाए जाते हैं। यही पोटली बटन इसके स्लीव्स के बार्डर पर भी लगाए जाते हैं। (पोटली बटन की और डिज़ाइन देखने के लिए आप हमारा पोटली बटन वाला आर्टिक्ल भी पढ़ सकते हैं)
8. पान का पत्ता
यह एक बहुत ही क्लासी और स्मार्ट डिज़ाइन है। इसमें बैक साइड पर हाफ चाइनीज़ नैक बनाते हुए आगे पान के पत्ते की शेप बनाई जाती है। इस पर बहुत स्लीक सी पाइपीन बनाई जाती है। स्लीव्स पर दिये गए फ्रिल इसको एक मॉडर्न टच देते हैं। इस डिज़ाइन को आप ऑफिस जाने के लिए भी पहन सकती हैं क्योंकि इससे आपको फॉर्मल लुक भी मिल सकता है।
9. राउंड नैक विद प्लीटेड स्लीव्स
इस डिज़ाइन को एक सिंपल सा लुक दिया गया है। इसका नैक ब्रॉड पाइपीन के साथ राउंड बनाया जाता है। सेंटर एरिया में पारंपरिक तरीके से हुक लगाए जाते हैं। इसकी स्लीव्स को नीचे की ओर से प्लीटेड रखा जाता है।
10. मटका नैक
अगर आप प्रिंटेड कॉटन साड़ी पहनती हैं तो यह डिज़ाइन आपके लिए पर्फेक्ट रहेगी। अगर नैक पर राउंड शेप में प्रिंट बना हो तो ब्लाउज़ को नया लुक देने के लिए आप इसे मटका नैक शेप में डिज़ाइन करवा सकती हैं। इसका पीछे का हिस्सा ऐसे उठा होता है जैसे मटके (घड़े) का मुंह हो और फ्रंट का राउंड एरिया मटके का बड़ा वाला हिस्सा लगता है। यह डिज़ाइन मुझे तो काफी पसंद है, इसीलिए आप इसे ट्राय ज़रूर कर सकते हैं।
11. वी (V) शेप नैक
यह एक कॉमन डिज़ाइन होते हुए भी हर बार नई लगती है। इसकी नैक को वी (V) शेप में डिज़ाइन किया जाता है और सेंटर में ओपन एरिया में हुक की जगह बटन लगाए जाते हैं। इसको आप पार्टी वियर साड़ी के साथ भी कम्बाइन कर सकती हैं।
https://www.instagram.com/p/B8JVbuIhr3b/
12. स्कवेर नैक
यह डिज़ाइन ऐसी है जो आपको बहुत ही क्लीन लुक देती है। इसमें फ्रंट नैक को स्कवेर (चौकोर) शेप में बनाया जाता है। इसमें लैस की तरह डबल पाइपीन लगाई जाती है। बीच में हुक लगाकर ट्रेडीशनल स्टाइल में फिनिश किया जाता है।
13. बोट नैक
बोट नैक जोकि बहुत ही ट्रैंडी ब्लाउज़ डिज़ाइन बन चुका है। जी हाँ! आप इसे भी कॉटन साड़ी की ब्लाउज़ के लिए ट्राय कर सकती हैं। इसमें ब्लाउज़ नैक को गले से चिपकाते हुए ओवल शेप दिया जाता है। इसे भी प्रिंटेड कॉटन पर बनवाएंगी तो लुक उभर कर सामने आएगा। बोट नैक को कॉटन के अलावा आप नैट ब्लाउज़ पर भी पहन सकती हैं।
14. प्रिंसेस नैक
इसे प्रिंसेस नैक का नाम इसीलिए दिया जाता है क्योंकि इसे पहनकर आप बिल्कुल एक राजकुमारी जैसी प्यारी लगेंगी। इसके फ्रंट नैक को राउंड कोलर के साथ बनाया जाता है जो ज़्यादा डीप नहीं होता है। इसका सेंटर ओपन एरिया बटन से बंद किया जाता है। ध्यान रखें कि इस डिज़ाइन पर हुक न लगाएँ वरना पूरी ब्लाउज़ का लुक खराब हो जाएगा।
https://www.instagram.com/p/Bmp2C6LjGXQ/
15. गाउन नैक
यह यंग एज गर्ल्स और न्यूली वेद फीमेल्स के लिए बहुत ही आकर्षक डिज़ाइन है। इसे पहनकर आपको एक सेंसेशनल लुक मिलेगा। इसमें नैक के ऊपर एक्सट्रा फ्रिल बेल्ट लगाई जाती है बिल्कुल वैसे जैसे गाउन में लगी होती है। इस राउंड फ्रिल बेल्ट से आपको ब्लाउज़ में भी गाउन का लुक आसानी से मिल जाएगा। इसको फ्रंट से ओपन नहीं किया जाता है बल्कि साइड में ज़िप (चेन) दी जाती है।
https://www.instagram.com/p/Bon6IkFA-8t/
तो ये थीं आपके लिए कॉटन साड़ी के कुछ फ्रंट नैक डिज़ाइंस। इन एक से बढ़कर एक डिज़ाइन को आप अपने वार्डरोब कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। हर बार कुछ नया पहनें और हर बार एक नया लुक पाएँ। अब तारीफ़ें बटोरने के लिए तैयार हो जाइए। जल्दी से कमेंट बॉक्स में इनमें से अपनी फेवरिट डिज़ाइन के बारे में बताइए। इसी तरह की और भी लेटेस्ट डिज़ाइन देखते रहने के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।
Anwita Kumari