राखी विजान टीवी जगत के लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं। अपने कैरियर की शुरुआत राखी ने वर्ष 1993 में दूरदर्शन के टीवी धारावाहिक ‘देख भाई देख’ से की थी। दर्शकों को यह बहुत पसंद आया था। राखी ने इसके बाद टीवी सीरियल हम पांच में काम किया। दर्शकों को यह भी बहुत ज्यादा पसंद आया।
लाॅकडाउन के कारण टीवी पर दोबारा ‘हम पांच’ प्रारंभ हो गया है। ऐसे में सीरियल के किरदारों के बारे में बातें होने लगी है। राखी विजान ने हम पांच से लोकप्रियता तो खूब बटोरी, मगर व्यक्गित जिंदगी पर उनके करियर का बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ा था। यही वजह थी कि कुछ समय तक उन्हें समय तक छोटे पर्दे से दूरी भी बनानी पड़ी थी।
रवीना के भाई से हुई थी शादी
शायद कुछ ही लोग जानते होंगे कि रवीना टंडन के भाई राजीव टंडन से राखी विजान की शादी हुई थी। शादी इनकी वर्ष 2004 में हुई, लेकिन वर्ष 2010 में ही इनका तलाक भी हो गया था।
राखी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि शादी को खत्म करने की सलाह उन्हें अपने पिता ने दी थी, क्योंकि वे अच्छी तरह जानते थे की राखी अपनी शादी से खुश नहीं है। राखी ने यह भी बताया था कि वे कहा अपने पिता का ही मानती हैं।
तलाक भले ही राखी विजान ने अपने पति से ले लिया, मगर अपनी जिंदगी को लेकर उनका दृष्टिकोण आशावादी है। कठिन परिस्थितियों का भी उन्होंने डटकर सामना किया। राखी ने इसके बारे में कहा था कि खुद को उन्होंने पत्थर समान माना।
…………………………………….
K4 Feed आपको देश और दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था, मनोरंजन और खेल आदि से जुड़ी सही जानकारी से अपडेट रखने का सतत प्रयास करता रहेगा| आजकल जब हर तरफ नफ़रत का महौल मीडिया द्वारा तैयार किया जा रहा है, वहीं K4 Feed आपको सही जानकारी पूरी सकारत्मक नजरिये के साथ पैश करने के उद्देश्य से खोला गया है|
न केवल खबरे, बल्कि कई जरूरी जानकारी जैसे हैल्थ अपडेट्स, धार्मिक विचार तथा जीवन शैली से संबधित जानकारी भी आप तक लगातार अपनी बेवसाइट के माध्यम से पहुंचाता रहेगा| साथ में मजेदार खबरों व किस्सों को भी आप तक पहुंचाएगें ताकि आपकी जिंदगी से मनोरंजन व रोमांच कभी खत्म न हो| उम्मीद है आपको हमारी कोशिश पसंद आयेगी| हम लगातार कुछ बेहतर कर सकें, इसके लिये आपकी राय अति आवश्यक है| अतः आपसे निवेदन है कि आप अपने विचारों को हमारे साथ जरूर शेयर करें|
इस आर्टिकल के संबंध में आपके विचारों का हमें इंतजार रहेगा| आप पोस्ट पर अपने विचार कमैंट सेक्शन में शेयर कर सकते हैं|
Leave a Reply