रामगोपाल वर्मा का ये ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर छा गया। लोग तरह तरह से इस पर कमेंट करने लगे हैं। कुछ उनकी ट्वीट के लिए सराहना कर रहे हैं तो कुछ लोग विरोध कर रहे हैं।

कोरोना वायरस से इन दिनों भारत जंग लड़ रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद रविवार रात 9 बजे एक अनोखा नजारा देखने को मिला है। रात 9 बजे पीएम की अपील के बाद लोगों ने अपने घरों की लाइट बंद कर दी थी। घर के बाहर और बालकनी और छतों आदि पर लोगों ने दीया, मोबाइल की टार्च आदि जलाई। इस मुहिम में बॉलीवुड के भी लगभग सभी सितारे शामिल हुए हैं।लेकिन बॉलीवुड डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने कुछ अलग ही काम किया है।

रामगोपाल वर्मा का ये ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर छा गया। लोग तरह तरह से इस पर कमेंट करने लगे हैं। कुछ उनकी ट्वीट के लिए सराहना कर रहे हैं तो कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। राम गोपाल वर्मा ने लिखा, “रात 9 बजे,डिस्क्लेमर, कोरोना की वार्निंग को ना फॉलो करने वालों को समझना होगा कि ये सरकार की सिगरेट को लेकर स्मोकिंग किल्स वाली चेतावनी को ना फॉलो करने से कहीं ज्यादा खतरनाक होता है। इसके साथ उन्होंने अपनी एक सिगरेट सुलगाती हुई तस्वीर भी शेयर की है।

रामगोपाल वर्मा एक भारतीय फिल्‍म डायरेक्‍टर, स्‍क्रीनराइटर और प्रोड्यूसर हैं। जो बॉलीवुड के अलावा तेलगू सिनेमा और टेलीविज़न में भी सक्रिय हैं। वर्मा को बॉलीवुड में बेहतरीन निर्देशक के तौर पर पहचाना जाता है। उन्‍होंने अब कई भारतीय और वैश्विक स्‍तर के पुरस्‍कार अपने नाम किये हैं।

इस आर्टिकल के संबंध में आपके विचारों का हमें इंतजार रहेगा| आप पोस्ट पर अपने विचार कमैंट सेक्शन में शेयर कर सकते हैं|

Download Education Games for Kids

hairy girl