समुद्र में बना ऐसा विचित्र मंदिर जिसकी सुरक्षा में जहरीले सांप करते है

मंदिर लोगों की आस्थाओं के प्रमुख केन्द्र होते है। न केवल भारत में, बल्कि दुनियाभर में हजारों मंदिर हैं। इंडोनेशिया ( Indonesia ) में स्थित एक मंदिर बेहद ही खास है। यह मंदिर समुद्र तट पर स्थित एक चट्टान पर बना है। इस अनोखे मंदिर के बनने की कहानी भी बेहद ही रोचक है।

इस मंदिर को ‘तनाह लोत मंदिर’ (Tanah Lot) के नाम पुकारा जाता जाता है। यहां की स्थानीय भाषा में ‘तनाह लोत’ का अर्थ ‘समुद्र में भूमि’ होता है।

यह मंदिर इंडोनेशिया की राजधानी बाली में सागर तट पर बने उन सात मंदिरों में से एक है, जिन्हें एक श्रृंखला के रूप में बनाया गया है, जिसकी खासियत ये है कि यहां के हर एक मंदिर से अगला मंदिर बिलकुल स्पष्ट दिखाई देता है। एक मान्यता के अनुसार, इस मंदिर की सुरक्षा इसकी शिला के नीचे रहने वाले विषैले सांप करते हैं।

इस मंदिर के बारे में एक ओर कहानी ये हैं कि पुजारी निरर्थ ने अपनी साधना से एक विशाल समुद्री सांप ( Sea Snake ) को पैदा किया था, जो आज भी इस मंदिर ( Temple ) की सुरक्षा करता है। इस कारण इंडोनेशिया में इस मंदिर का अपना अलग महत्व है।

तनाह लोत मंदिर ( Tanah Lot Temple ) का निर्माण 15वीं सदी में निरर्थ नाम के एक पुजारी ने कराया था। उन्होंने ही आसपास के मछुआरों से इस जगह पर समुद्र देवता का मंदिर बनाने का आग्रह किया था। आज इस मंदिर में पुजारी निरर्थ की भी पूजा होती है।

ऐसी ही रोचक जानकारी के लिये पढ़ते रहिये, अजब गजब’

इस आर्टिकल के संबंध में आपके विचारों का हमें इंतजार रहेगा| आप पोस्ट पर अपने विचार कमैंट सेक्शन में शेयर कर सकते हैं|

Download Education Games for Kids

  срочный займ