‘सेव ए फॉक्स’ नामक ट्वीटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसे देख कर आप सोचने पर मजबूर हो जाएँगे कि ऐसा कैसे मुमकिन है। इस वीडियो में हम लोमड़ी को हँसते हुए देखते है।
जी हाँ लोमड़ी को हँसते हुए देखा गया वो भी एक लोमड़ी को नही बल्कि तीन लोमड़ियों को साथ में हँसता हुआ देखा गया। ‘सेव ए फॉक्स’ एक एन.जी.ओ है जो बिना लाभ के काम करती है इसका अर्थ है कि यह लाभ के लिए काम नही करते बल्कि सेवा करने के लिए काम करते है।
आशचर्य की बात यह भी है कि इन तीनो लोमड़ियों के नाम भी है। एक का नाम फिनेगन है, दूसरे का नाम डिक्सी है और तीसरे का नाम विक्सी है।
यह वीडियो बहुत पुराना है। इसे 2013 में पोस्ट किया गया था और अब फिर से पोस्ट किए जाने पर भी बहुत लोगों को पसंद आ रहा है। पहली बार इसे 2013 मे मार्च में युट्यूब पर पोस्ट किया गया था। यूट्यूब पर इस वीडियो को एक करोड़ से ज़्यादा लोगों ने देखा है।
If you've never heard a fox laugh, you’re welcome!
https://t.co/jOLVddXWJ1— Molly (@mollyfprince) June 29, 2020
दरसल इस वीडियो मे हम देखते है कि तीनो लोमड़ियाँ ज़मीन पर है और कुछ एन.जी.ओ के लोग इन लोमड़ियों को गुदगुदी कर रहे है। फिर से पोस्ट हुए जाने पर भी इस वीडियो को अब भी ख़ूब पसंद किया जा रहा है। अब तक इस वीडियो को ट्वीटर पर 80 लाख से ज़्यादा लोगों ने देखा है।
साईंस के हिसाब से लाल लोमड़ी अलग अलग आवाज़ निकाल सकती है। इसके पीछे बहुत सारे कारण भी है जैसे एक कारण यह है कि यह अपनी आवाज़ से अपने परिवार वालों के साथ जान पहचान एवं एक सम्पर्क बनाती है और एक कारण यह भी है कि यह अपने परिवार को दुश्मनो से बचने का संकेत देती है।
सिर्फ़ इतना ही नही बल्कि साइकोलॉजी में कहना है कि सिर्फ़ पालतू लोमड़ी अलग अलग आवाज़ निकाल सकते है। ऐसा भी कहना है कि यह मनुष्य की आवाज़ भी निकाल सकते है।
लोगों ने कहा कि यह बहुत क्यूट लोमड़ी है पर एक ओर वे यह भी कह रहे है की अगर रात को इनके हसने की आवाज़ सुनाई दे तो बहुत डरावना भी साबित हो सकता है।
आज तक हमने लोमड़ी को हमेशा उनके गंभीर रूप में देखा था पर आज उन्हें हँसता हम उन्हें हँसते हुए भी देख रहे है। займы на карту без отказа


