कोरोना वायरस की इस महामारी मे सबसे ज़्यादा मुश्किल का सामना डॉक्टर को करना पड़ रहा है। बहुत डॉक्टर ऐसे भी है जो अपने घर नही जा पा रहे और इन सब में यह डर है कि इनके कारण इनके परिवार संकट में नही आ जाए क्योंकि ये दिन रात इन्हें मरीज़ों के पास रहना पड़ता है।
कई डॉक्टर ऐसे भी है जिनका मनोबल टूट जाता है और वे घर जाने के लिए आतुर होते है। दिन रात पी.पी.इ किट पहन कर मरीज़ों की सेवा करना आसान काम नही है। अपने परिवार से दूर रह कर मरीज़ों की सेवा करने के लिए अपनी जान जोखिम में डालना बहुत बड़ी बात है।
सरकार ने इन सभी डॉक्टर का सम्मान करने के लिए 1 जुलाई को पुरे भारत में ‘डॉक्टरस डे’ घोषित किया। इस दिन पुरे देश मे छुट्टी होगी।
जुलाई 1 को एक डॉक्टर जिनका नाम रिचा नेगी है, उन्होंने अपने साथ काम करने वाले डॉक्टरों के लिए एक डान्स पेश किया। इन्होंने नोरा फतेही के गाने ‘गर्मी’ पर डान्स किया। यह गाना ‘स्ट्रीट डान्सर 3 डी’ फ़िल्म का है। इस फ़िल्म में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर भी दिखाई दिए।
डॉक्टर रिचा नेगी ने इस गाने पर बिलकुल नोरा फतेही के अन्दाज़ में डान्स किया। डॉक्टर रिचा ने ख़ुद ही अपने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो पोस्ट किया जो अब पूरे सोशयल मीडिया में वायरल हो रहा है। लोग यह वीडियो देख कर दंग रह गए क्योंकि रिचा ने बहुत अच्छा डान्स किया है।
आश्चर्य की बात यह है कि इन्होंने यह डान्स पी.पी.इ किट पहन कर किया है। डॉक्टरो का मानना है कि दिन भर की थकान के बाद वे डान्स करके अपना मन हल्का करते है। परिवार से दूर पी.पी. इ किट मे रहना बहुत मुश्किल हो जाता है। पर नकारात्मकता से दूर रहने के लिए ये डान्स करते है।
डॉक्टर रिचा ने वीडियो के साथ लिखा कि – “हमने इस गर्मी – भर में रोगियों की सेवा करते हुए भी स्थिति की नकारात्मकता को हमें प्राप्त नही होने दिया। मुझे यह गाना बहुत पसंद है। लेकिन अब साफ़ हो गया है कि यह गाना उन डॉक्टरस पर बिल्कुल मैच करता है जो पी.पी.इ किट पहनकर काम कर रहे है। (हाय गर्मी..)”
इस वीडियो को चार लाख से ज़्यादा लोगों ने देखा है और इनके डान्स की बहुत तारीफ़ भी की। किसी ने इनके डान्स की तारीफ़ की तो किसी ने इन्हें सल्यूट किया क्योंकि उनके अनुसार डॉक्टर वास्तव मे हीरो है। वही किसी ने लिखा कि ‘आपकी जितनी तारीफ़ की जाए उतनी कम है। आप जो काम कर रहें है उसके लिए रेसपेक्ट।’ लोग इनकी तारीफ़ करते रुक नही रहे और यह इस तारीफ़ की पूर्ण रूप से हक़दार भी है। unshaven girls