हम जानते है कि जब कोरोना वायरस की महामारी का ख़तरा हट जाएगा तो हमें सब कुछ बदला हुआ नज़र आएगा। कुछ भी हमारे आस पास पहले जैसा नही होगा।

इस महामारी के दौरान ही हमारे सामने एक ऐसा वीडियो आया जिसे देख कर आप हैरान हो जाएँगे कि आज ज़माना इतना आगे बढ़ गया है कि हम सोच नही सकते। इस वीडियो को रोज़ी नामक ट्वीटर अकाउंट पर पोस्ट किया गया। इस वीडियो मे हम देखते है कि ए.टी.एम मशीन जैसा ही एक मशीन है जिससे लोगों को गोलगप्पे मिल सकते है वो भी पुरे हाईजिनिक गोलगप्पे। इस ए.टी.एम मशीन में व्यक्ति को पहले एक दस रुपय के नोट को मशीन में डालना पड़ेगा जिसके बाद स्क्रीन पर गोलगप्पे का औपशन क्लिक करने से कुछ ही देर मे मशीन से गोलगप्पे निकल आते है।

यह मशीन बहुत हिट होगा क्योंकि इसे सैनिटाइज भी किया जाता है और लोगों की सेहत का पूरा ख़्याल रखते हुए इसे बनाया गया है।

इस वीडियो में हम देखते है कि एक व्यक्ति उस मशीन के पास खड़ा है और सबको सिखा रहा है कि इस मशीन का प्रयोग कैसे करना है।

जैसे ही पैसे मशीन के अंदर जाता है मशीन में दिखता है “जमा की गई राशि” और आप जितने पैसे देंगे उसी के हिसाब से आपको गोलगप्पे मिलेंगे। फिर स्क्रीन पर लिखा आता है “पकोड़ी पीस” और यह दबाते ही कुछ समय प्रतीक्षा करने पर गोलगप्पे ट्रे मे बिलकुल तैयार हो कर आते है।

इस वीडियो को अब तक तीन हज़ार से ज़्यादा लोगों ने देखा है और दो सौ से ज़्यादा लोगों ने इसे लाइक भी किया है। 96 से ज़्यादा बार इसे आगे लोगों ने शेयर किया। कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि क्या बात है और वही एक ओर किसी ने कहा कि बहुत अच्छी बात है। लोगों ने इस मशीन को बनाने वाले की तारीफ़ की और कहा कि उन्हें यह मशीन बहुत क्रिएटिव लगा। займ на карту онлайн