बॉलीवुड फिल्म उद्योग से दिन-प्रतिदिन अफ़ेयर और ब्रेक-अप की खबर आती रहती है। फिल्म में काम करने के दौरान नायक और नायिका को प्यार हो जाता है। लेकिन कुछ कहानियाँ अपनी मंजिल यानि की शादी तक पहुँचती हैं। ज्यादातर प्रेम कहानियां ऐसी होती हैं जो अधूरी रह जाती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे कलाकारों के बारे में बताते हैं जो किसी से प्यार करते थे। लेकिन किसी और से शादी कर ली।
अक्षय कुमार-शिल्पा शेट्टी
एक समय था जब अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी के बीच अफेयर की खबरें सुर्खियों में थीं। इन दोनों की शादी की भी खबरें थीं। लेकिन ट्विंकल खन्ना अक्षय कुमार की जिंदगी में आईं और उन्होंने ट्विंकल से शादी कर ली।
सलमान खान-ऐश्वर्या राय
लोग सलमान और ऐश्वर्या राय को बहुत पसंद करते थे। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। लेकिन किसी कारण से वे दोनों का रिश्ता बिखर गए। फिर ऐश्वर्या से अभिषेक बच्चन से शादी की।
करिश्मा कपूर-अभिषेक बच्चन
करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन भी एक दूसरे के प्रेम मे पड़े हुए थे। लेकिन किसी कारण से वे दोनों अपना रिश्ता खो बैठे। फिर करिश्मा ने संजय कपूर से शादी की। जबकि अभिषेक ऐश्वर्या के साथ शादी के बंधन में बंधे।
रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण
रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल में से एक थे। दीपिका ने रणबीर के नाम का टैटू भी बनवाया था। लेकिन कुछ समय बाद वे दोनों बिखर गए। दीपिका ने रणवीर सिंह से शादी की।
करीना कपूर-शाहिद कपूर
करीना और शाहिद के प्यार की खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती थीं। लेकिन जल्द ही उनकी प्रेम कहानी पर विराम लग गया। फिर करीना ने सैफ अली खान से शादी की।
दोस्तों, आपको कौन सी जोड़ी सबसे अच्छी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।