सी. जे लौरेंस ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक महिला का वीडियो शेयर किया, जहाँ वो सूरज की रोशनी से पेंटिंग कर रही है। यह बहुत अद्भुत है यह क्योंकि हमने कही नही सुना की लोग सूरज के साथ पेंटिंग कर रहे है।

इन्होंने वीडियो के साथ लिखा की – “ वह सूरज के साथ पेंटिंग करती है! बचपन में उसके पास पेंट नहीं थे। लेकिन एक मेग्नीफाइ ग्लास था। उसने बड़े होने के साथ यह अंदाज पैदा किया। उसके पिता बढ़ई थे तो वह दुकान में पड़ी बेकार लकड़ियों पर खूब प्रैक्टिस करती थी।”

लोग पेंट और ब्रश से चित्र बनाते है वही यह मेग्नीफाइ ग्लास से चित्र बनाती है। जहाँ सब काग़ज़ पर पेंटिंग करते है वही यह लकड़ियों पर करती है।

यह महिला इंस्टाग्राम में ‘मेग्नीफाइ द सन’ के नाम से उपलब्ध है। इन्हें 32 हज़ार से अधिक लोग फॉलो करते है। इनके काम को बहुत पसंद किया जा रहा है। अपनी अलग सोच से इन्होंने बहुत से लोगों का दिल जीत और उन्हें प्रेरित भी किया। जिस मेग्नीफाइ ग्लास से हम छोटी चीज़ देखते है उसी मेग्नीफाइ ग्लास से यह अपना चित्र बना लेती है।

https://www.instagram.com/p/CADsF79BpwL/

अपनी इस कला को यह ‘हाई सी’ कहती है। इन्होंने एक स्त्री का चित्र बनाया था और अपने इसी अनोखे अन्दाज़ से मदर्स डे के अवसर पर विश्व की सभी माताओं को मुबारक दी थी займ на карту срочно без отказа