संबित पात्रा लड़ रहे हैं अपनी ज़िन्दगी की जंग, जानिए क्या हैं हालात, क्या वो बच पाएंगे?

अगर हम आपसे कहे कि किसी को करोना है और वह फिर भी काम पर जा रहा है। तो आप ज़रूर यह सोच रहे होंगे कि उस इंसान में इतनी हिम्मत कैसे हैं और उसे क्वारंटाइन मे क्यों नहीं रखा जा रहा हैं? हम बात कर रहे हैं बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा जी की। संबित काफी दिनों से इस बीमारी से पीड़ित थे। परंतु, फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपना काम करते रहे। आइए डालते हैं एक नजर उनकी ज़िन्दगी के पिछले कुछ दिनों पर।

कुछ दिनों पहले के हालात

पिछले कई दिनों से इस खतरनाक बीमारी की चपेट में होने के बावजूद भी बीजेपी के प्रवक्ता अपनी पूरी जान लगाकर टीवी चैनल पर हर मुद्दे पर विचार-विमर्श कर रहे थे। उनकी हालत को देखकर काफी लोग व्यथित भी हो गए थे। उसके कुछ ही दिन बाद एक ऐसा दिन आया जब उनको आईसीयू में भर्ती करा दिया गया।

जैसे ही वो आईसीयू में भर्ती हुए, वैसे ही यह खबर सनसनी तरीके से फैल गई थी। काफ़ी लोग तो यह सोच के परेशान हो गए थे की कहीं उनकी जान को तो खतरा नहीं। परंतु, आपको बता दें कि परेशान होने वाली कोई बात नहीं है क्योंकि उनकी जान को कोई भी खतरा नहीं है। अभी वह एकदम सही हालत में है और जल्द ही वह ठीक हो जाएंगे। और उसके बाद हम सबके बीच वापस से नये मुद्दों के साथ खड़े होंगे।

नेताओं ने ट्वीट करके जताया अपना दुख

जब हमारा कोई सखी-सम्बन्धी अस्पताल में भर्ती होता है। तो हम उसके लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वह जल्दी से सही हो जाए। परंतु, आज के समय में अगर आपको अपना दुख जताना है तो आप ट्वीट के माध्यम से लोगों तक अपना यह संदेश पहुंचाते हैं। और इसी माध्यम से कई नेताओं ने ट्विटर पर ट्वीट भी किए। उन्हीं में से दो नेताओं के नाम तेजिंदर पाल सिंह बग्गा और ज्योतिरादित्य सिंधिया है। उन्होंने उनके जल्द से जल्द ठीक होने की आशा और स्वास्थ्य के प्रति चिंता जताते हुए पोस्ट किया था।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर लिखा कि –

संबित पात्रा जी के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। अपना ख्याल रखिए।

संबित पिछले साल लड़े थे इलेक्शन

दूसरे नेताओं की तरह उन्होंने भी पिछले साल इलेक्शन में अपना हाथ आजमाया था, लेकिन दुर्भाग्यवश वह उसमें हार गए थे। आपको बता दें कि जो जीतने वाली पार्टी थी, वह तकरीबन 12000 वोटों से जीती थी। वह इलेक्शन बीजू जनता दल के प्रवक्ता, पिनाकी ने लड़ा था। इससे साबित होता है कि मामला और मुकाबला बिल्कुल टक्कर का था।

दूसरे मंत्री भी करोना की चपेट में

संबित के अलावा भी कई मंत्री हैं, जो इस समय करोना की चपेट में है। उनमें से एक नेता कांग्रेस पार्टी के भी हैं। आपको बता दें की दोनो मंत्री महाराष्ट्र के ही हैं। उनमे से एक एनसीपी के जितेंद्र आव्हाड हैं और दूसरे कांग्रेस पार्टी के अशोक चव्हाण है। दुखद बात तो यह है कि अशोक अभी भी अस्पताल में है। वहीं दूसरी तरफ जितेंद्र अभी ठीक है और उम्मीद है कि जल्द अपने काम पर वापस लौट आएंगे। hairy girl