सुशांता नंदा, आइ.एफ.एस अफ़सर ने एक वीडियो अपने ट्वीटर अकाउंट पर पोस्ट किया जिसे देख सब का ख़ूब मनोरंजन हुआ और लोग हँसते हँसते थक गए।

बंदर होते ही बदमाश है। वे किसी भी जानवर को छेड़ने का या उनका मज़ाक़ उड़ाने का एक भी अवसर नही छोड़ते। इस बार बंदर ने बाघ को ख़ूब परेशान किया।

हुआ यह कि, बंदर पेड़ पर बैठा हुआ था और बाघ उसी पेड़ के नीचे बैठा हुआ था। अचानक ही बंदर पेड़ से उतरा और बाघ को ज़ोर का थप्पड़ मारा। अब बाघ चुप बैठने वालों मे से है नही पर अब तक बंदर पेड़ पर लौट चुका था। बाघ जैसे ही खड़े हो कर बंदर पर आक्रमण करने ही वाला था बंदर पेड़ से लटकने लगा। इस तरह बंदर ने एक बार फिर बाघ का मज़ाक़ उड़ाया।

https://twitter.com/i/status/1265808347464216576

बहुत लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की यह बंदर बाघ को आसानी से नही छोड़ेगा। कुछ लोगों ने कहा की इस वीडियो को देख कर उनका दिन बन गया और बंदर को मज़ाक़िया और बतमीज भी कहा।

यह वीडियो है थोड़ा पुराना पर अब भी लोगों को हँसा रहा है। быстрые займы онлайн