यह कैसा समय चल रहा है समझ नहीं आ रहा। आए दिन कोई न कोई ऐसी घटनाएं सामने आ रहीं हैं, जो दिल को झकझोर कर रख दे रहीं हैं। एक तरफ जहां पूरी दुनिया एक महामारी से जूझ रही है, वही दूसरी तरफ ऐसी खबरें आ रही हैं जिनपर भरोसा करना मुश्किल हो रहा है। अगर भारतीय फिल्म जगत की बात करें तो इस साल सिनेमा जगत ने अपने तीन स्तंभ खो दिए। पिछले महीने हमने अपने दो दिग्गज कलाकार को, जिन्होंने भारतीय सिनेमा को एक अलग पहचान दिलाई, खो दिया। देश अभी उनकी मौत के सदमे से उबरा भी नहीं था कि अचानक खबर मिली कि युवा अभिनेता और करोड़ों लोगो के चहेते सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली। इस खबर से पूरा देश हिल गया। लोगों को इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा था कि सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं रहे। मेडिकल रिपोर्ट में उनकी मौत की वजह फांसी बताई जा रही है।
आखिर सुशांत ने ऐसा क्यों किया?
अपने पीछे सुशांत ने अपनी यादें और अनेक सवाल छोड़ गए। सबका बस एक ही सवाल है, आखिर सुशांत ने ऐसा क्यों किया? जिस इंसान ने अपनी पिछली फिल्म में यह कहा कि आत्महत्या किसी भी समस्या का समाधान नहीं है, उसी इंसान ने इतना बड़ा कदम क्यों उठा लिया? मुंबई के बांद्रा में स्थित उनके आवास पर उनका शव बरामद किया गया है। उनकी मौत के बाद भारतीय फिल्म जगत का माहौल ही बदल चुका है। हर कोई अलग अलग तरह की बातें कर रहा है। किसी का कहना है कि सुशांत किसी बीमारी से ग्रसित थे, तो कोई यह कह रहा है कि उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया है। किसी का यह तक कहना है कि बॉलीवुड में अनेक खामियां है, जिसकी वजह से सुशांत को नजरंदाज किया गया था।
सच क्या है किसी को नहीं पता, और सच्चाई कब तक सबके सामने आएगी, यह भी कोई नहीं जानता। किसी का मानना है कि वो पारिवारिक परेशानियों से जूझ रहे थे। इस बात का दावा सुशांत के हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट से किया जा रहा है। कुछ ही दिनों पहले सुशांत ने एक पोस्ट किया जिसमें वे अपनी मां के प्रति अपना प्यार जता रहे थे।
एक ऐसा ही पोस्ट उन्होंने और किया, जिसमें वे अंतरिक्ष और समय के बारे में बात कर रहे थे।
इस पोस्ट को देखकर कुछ लोगों का कहना है कि वे किसी मानसिक बीमारी से ग्रस्त थे।
फिल्मी सफ़र
सुशांत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। उन्होंने ने एकता कपूर के धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ से अपनी पहचान बनाई। इस धारावाहिक के बाद उन्हें बॉलीवुड से अनेक फिल्में मिलने लगी। उनकी पहली फिल्म ‘काय पो छे’ थी। इस फिल्म में उनकी कलाकारी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। इसके बाद उन्होंने शुद्ध देसी रोमांस, सोनचिड़िया, केदारनाथ, छिछोरे और महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक एम एस धोनी में काम किया। इस बायोपिक से उन्हें भारत के साथ साथ विदेशों में भी प्रसिद्धि मिली।
उनकी मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। सवाल अनेक है लेकिन शायद जवाब नहीं। उनकी मौत ने अनेक लोगों के आंखों में आंसू दे दिए है। इतनी घटनाओं के बाद अब तो दिल से यही आवाज़ निकल रही है कि अब बस बहुत हुआ। अब कोई बुरी खबर सुनने को ना मिले। buy viagra online