बॉलीवुड, जहां दुनिया में कई खूबसूरत और प्रतिभाशाली सितारे हैं, लेकिन फ़ेम के अलावा, बॉलीवुड सितारों पर कई आरोप भी लगते रहते हैं, जो कभी कभी तो हैरान कर देते हैं।
अभी एक ३२ साल का व्यक्ति यह दावा कर रहा है कि वह ऐश्वर्या राय का बेटा है। आये दिन मीडिया में ऐसी खबरे उड़ती रहती है जो आमतौर पर पब्लिसिटी स्टंट होती है।
यह ३२ साल का व्यक्ति मैंगलोर मे रहता है और इसका नाम संगीत कुमार है। इसका एक इंटरव्यू सोशल मीडिया में बहुत वायरल चल रहा है जहाँ वह अपनी कहानी सुनाता हैं। इन साक्षात्कारों में संगीत ने कहा कि उनका जन्म 1988 में IVF द्वारा लंदन में हुआ था, बता दें कि ऐश्वर्या उस समय केवल 15 साल की थीं।
वह कहता है कि ऐश्वर्या के माता-पिता ने उसे 2 साल तक अपने साथ रखा और उसके पिता वडिवला उसे विशाखापत्तनम ले गए, उसके बाद न केवल उसने अपने जन्म प्रमाण पत्र को बदलने का आरोप लगाया, जो कि उसके दावे का एकमात्र सबूत था। वीडियो में अपनी कथित मां ऐश्वर्या के साथ मुंबई जाने की इच्छा व्यक्त की गई है।
इस आर्टिकल के संबंध में आपके विचारों का हमें इंतजार रहेगा| आप पोस्ट पर अपने विचार कमैंट सेक्शन में शेयर कर सकते हैं|