कभी-कभी हमारी जिंदगी में कुछ ऐसे मोड़ आते हैं। जहां हम सही रास्तो को भी ठुकरा देते हैं। बाद में हमें उस निर्णय के लिये बहुत पछतावा भी होता है। लेकिन, यह सिर्फ हमारी जिंदगी का ही हिस्सा नहीं हैं। बल्कि हर आम आदमी कि जिंदगी मे ऐसी भूल होती है। उसी प्रकार आज हम कुछ ऐसी फिल्मों का नाम आपके सामने लेकर आए हैं। जिसको फिल्मी जगत के सितारों ने ठुकरा कर बहुत गलत किया था। क्योकि बाद में वही फिल्में बहुत मशहूर हुई थी और साथ हीं साथ दर्शकों को बहुत पसंद भी आई था। इसी वजह से शायद उन लोगों को कहीं न कहीं पछतावा भी हुआ होगा।
1. मुन्ना भाई एमबीबीएस
मुन्ना भाई को कौन नहीं जानता। परंतु, क्या आप यह बात जानते हैं कि मुन्ना भाई के रोल के लिए संजय दत्त को पहले नहीं चुना गया था। फिल्म के निर्देशक पहले शाहरुख खान के पास गए थे। लेकिन, उस समय वह किसी अन्य फिल्म के लिए काम कर रहे थे। इस वजह से उन्होंने इस रोल को ठुकरा दिया था। फिर बाद मे यह किरदार संजय दत्त के पास चला गया। इस फिल्म के बाद वह मुन्ना भाई के नाम से पूरे भारत मे मशहूर हो गए थे।
2. ये जवानी है दीवानी
इस फिल्म में बनी और नैना की केमिस्ट्री से सारी जनता वाकिफ हैं। परंतु, क्या आप यह बात जानते हैं कि नैना के लिए दीपिका पादुकोण पहली पसंद नहीं थी। आपको बता दें कि वह रोल पहले कटरीना कैफ को मिलने वाला था। लेकिन कटरीना ने इस रोल को ठुकरा दिया था। साथ हीं साथ रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी सबको बहुत पसंद थी। इसी वजह से दीपिका पादुकोण को फ़िल्म मे कास्ट किया गया था।
3. हम दिल दे चुके सनम
इस फिल्म में ऐश्वर्या राय को बहुत ही शानदार प्रदर्शन रहा है। जिस समय यह फ़िल्म रिलीज़ हुई थी, उस समय सलमान और ऐश्वर्या बहुत ही चर्चित थे। इसी वजह से उनको इस फिल्म का हिस्सा बनाना एक बहुत ही अच्छा निर्णय भी था। लेकिन क्या आपको यह बात पता है कि ऐश्वर्या से पहले इस रोल के लिए करीना कपूर को चुना गया था। परंतु, उन्होंने इस फिल्म की मान्यता को ना समझते हुए उसे ठुकरा दिया था। शायद ऐसा करने के बाद उन्होंने अपनी जिंदगी की सबसे कामयाब फिल्म ठुकरा दी थी। क्योंकि इसी फ़िल्म की वजह से हीं ऐश्वर्या राय को फिल्मी जगत में अपनी एक पहचान मिल गयी थी।
4. द डर्टी पिक्चर
यह विद्या बालन के फिल्मी सफर में एक बहुत ही कामयाब फिल्म थी। इसी फिल्म के ज़रिये उन्होंने लोगो का अपने प्रति नज़रिया सफलतापूर्वक बदल दिया था। पहले लोगों को लगता था कि वह सीधे-साधे रोल हीं कर सकती है। लेकिन, जब यह फ़िल्म बड़े परदे पर आई, तब जाकर लोगों को यह एहसास हुआ कि विद्या हर तरीके के रोल के लिए बेस्ट है। खास बात तो यह हैं कि विद्या से पहले यह रोल बॉलीवुड की बोल्ड स्टार कंगना को दिया गया था। परंतु, बाद में किसी कारण से उन्होंने इस रोल को ठुकरा दिया था।
5. दिल चाहता है
यह फिल्म उस समय की सबसे पसंद की जाने वाली फिल्मों में से एक थी। इसके लिए आमिर खान को बेस्ट परफॉर्मेंस का भी दर्जा दिया गया था। परंतु, क्या आप यह बात जानते हैं कि आमिर से पहले इस रोल के लिए ऋतिक रोशन के लिए चुना गया था। लेकिन, उन्होंने इस रोल के लिये मना कर दिया था। जिसके बाद आमिर को चुना गया था। आमिर इस फिल्म में नजर आए और उनकी जोड़ी सैफ और अक्षय खन्ना के साथ खूब अच्छे से जमते हुए नजर भी आई थी।
6. गोलियों की रासलीला रामलीला
लगता है जैसे करीना कपूर की संजय लीला भंसाली के साथ कोई पुरानी दुश्मनी चल रही हैं। सबसे पहले तो उन्होंने हम दिल दे चुके सनम ठुकराई और उसके बाद उन्होंने रामलीला के रोल को भी ठुकरा दिया। उनके मना करना बाद यह रोल फिर दीपिका पादुकोण के हाथ में चला गया। इस फिल्म मे अभिनय करने के बाद वह एक बार फिर से मशहूर हो गई थी।
7. बर्फी
एक तरफ भंसाली और करीना की दुश्मनी, तो दूसरी तरफ रणबीर और कैट की दुश्मनी चल रही हैं। पहले तो उन्होंने यह जवानी है दीवानी ठुकराई और उसके बाद उन्होंने अनुराग बसु की बर्फी को भी ठुकरा दिया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब हिट हुई थी। इस फ़िल्म मे कैटरीना की जगह इलियाना को रणबीर की हीरोइन के तौर पर देखा गया था।
8. बाहुबली
बाहुबली फिल्म बड़े पर्दे पर अपना कमाल दिखाने में सफल रही थी। उस फिल्म में हर एक किरदार का अपना ही महत्व था। चाहे फिर वह मामा कटप्पा हो या फिर माता शिव गामिनी क्यों ना हो। परंतु, क्या आप यह बात जानते हैं कि शिव गामिनी के किरदार के लिए पहली पसंद राम्या नहीं थी। हालांकि, उन्होंने इस रोल को बहुत ही अच्छे से निभाया है। परंतु, यह रोल सबसे पहले श्रीदेवी जी को दिया जाने वाला था। पर उन्होंने उसके लिए मना कर दिया और उसी के बाद वह राम्या के हाथों में चला गया था। और अब वह फिल्मी जगत के इतिहास में शिव गामिनी देवी के नाम से मशहूर हो चुकी हैं। hairy woman
Leave a Reply