सुशांता नंदा के ट्वीट किया हुआ पाँच सेकेंड का वीडियो अभी इंटरनेट पर ख़ूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हमें साफ़ नज़र आता है कि हम जो करते है उसका परिणाम हमें अवश्य ही मिलता है।

बहुत लोग जानवरो की तस्वीरे और वीडियो डाल रहे है वही यह वीडियो भी सामने आया जहाँ एक व्यक्ति बाइक पे सवार जा रहा है और उसके दाँए ओर एक भैंस आती है और यह आदमी उसे ज़ोर से लात मरता है पर कुछ सेकेंड में जो हुआ उससे यह प्रमाणित हो जाएगा की हर मनुष्य को अपने कर्म का फल अवश्य मिलता है। थोड़े ही देर में आदमी का बेलेंस बिगड़ता है और आगे चल कर वह बाइक से गिर जाता है। यह व्यक्ति बाइक के चालक के पीछे बैठा था पर जब गिरा तो चालक का भी बाइक पर से कंट्रोल छूट गया और वह भी गिर गया।

सुशांता नंदा ने वीडियो के साथ लिखा की – “कर्म का कोई मैन्यू नही होता। ये आपको वही देता है, जिसके आप हक़दार है और इसे तत्काल मिला।” अतः जो आप बोएँगे आपको उसी के अनुसार फल प्राप्त होगा।

इस वीडियो को देख कर बहुत लोग ख़ुश हुए। सबका कहना है कि ऐसे लोगों के साथ ऐसा ही होना चाहिए। किसी ने मज़ाक़ उड़ाते हुए कहा कि इस व्यक्ति ने न्यूटन के लॉ की क्लास बंक की होगी।

इस वीडियो को 25 मई को ही पोस्ट किया गया था और इसे इतनी जल्दी 47 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने देखा है और पाँच हज़ार से ज़्यादा लाइक भी मिले।

Download K4 Cleaner

Screenshot Image unshaven girls