दीपल त्रिवेदी ने अपने सोशल मीडिया पर दो साँप के नाचने का वीडियो पोस्ट किया जो अब वायरल हो रहा है।

कोरोना वायरस की इस महामारी के समय पूरा देश लॉकडाउन में था और इसी दौरान प्रकृति ने हमें कई अनोखे लम्हे दिए। लॉकडाउन के समय आप यक़ीन नही करेंगे पर बहुत सारे जानवर जैसे तेंदुए, हाथी, साँप और मोर भी रास्ते पर नज़र आए।

दीपल त्रिवेदी ने जो वीडियो पोस्ट किया वह इनकी सहेली देविना पण्ड्या के गॉर्डन में शूट किया गया है। इस वीडियो में हम देखते है की दो साँप मिल कर मेटिंग डान्स कर रहे है। दोंनो साँप बेफ़िकर हो कर डान्स कर रहे है।

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए दीपल ने लिखा की – “देखे इन दो कोबरा साँपों को जिन्हें मेरी दोस्त देविना पण्ड्या के घर के गार्डन में देखा गया।”

पर परवीन कसवान ने इसी वीडियो को अपने ट्वीटर अकाउंट पर पोस्ट करते हुए बताया कि – “ये रैट स्नेक है ना की कोबरा। ये है मेटिंग डान्स या डान्स मुक़ाबला। सुंदर प्रकृति।”

लोगों ने कहा कि हम उनके इतने क़रीब क्यों जाए। यह उन दोंनो साँपो का निजी मामला है। सिर्फ़ एक वीडियो को शूट करने के लिए हमें इतने पास नही जाना चाहिए।

एक व्यक्ति ने कहा की इन साँपो को भी लॉकडाउन में मज़े लेने का अधिकार है। किसी ने कहा कि इस वीडियो के साथ अगर नागिन का धुन भी होता तो वीडियो अद्भुत होता।

आपको बता दे की इस वीडियो को अब तक 11 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने देखा है और इसे पसंद भी किया जा रहा है। займы на карту без отказа