हाथी ने मस्ती-मस्ती में मारी भैंस को लात तो….

सुशांता नंदा ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक हाथी की वीडियो पोस्ट की जिसे 24 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने देखा है और दो हज़ार से ज़्यादा लोगों ने इसे लाइक किया।

हम हाथी की शरारत को देखते है इस वीडियो में। धीरे धीरे हाथी आगे बड़ता है और मज़ाक़ में एक भैंस को लात मारता है। पर भैंस ग़ुस्सा हो जाती है और ग़ुस्से में ही वो हाथी के पीछे भागती है और उसे अपने सिंह से दे मारती है।

सुशांता ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि – “ हाथी बेहद चंचल होते है। यह शरारती सिर्फ़ मनोरंजन के लिए भैंस को मारता है और वह जानता है कि चिढ़ाने का क्या मतलब है?”

लोगों ने कहा कि किसी दूसरे हाथी ने इसे चुनौती दी होगी की उसे इस भैंस को मारना है और ऐसा करने पर उसे सौ केले दिए जाएँगे। वही किसी ने कहा कि ये हाथी अपने बड़े साइज़ होने का फ़ायदा उठा रहा है। बहुत लोगों को यह वीडियो पसंद आ रहा है। सबके मुख पर इसे देख कर एक मुस्कुराहट आ रही है। займ онлайн на карту без отказа