इंडियन फ़ॉरेस्ट अफ़सर, सुशांता नंदा ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस 14 सेकंड के वीडियो में हम एक आदमी की मानवता को देखते है। यह व्यक्ति बोतल से इस बंदर को पानी पिलाता हुआ नज़र आया। वो बंदर भी उस आदमी के हाथ से बड़े आराम से पी रहा है।

इतना ही नही बल्कि हम ज़्यादातर देखते है कि खाने या पीने का कोई सामान हो तो बंदर ले कर भाग जाते है। पर यहाँ आदमी ख़ुद चल कर आया कि वे बंदर को पानी पिला सके।

सात हज़ार से ज़्यादा लोगों ने इस वीडियो को देखा है और सात सौ से अधिक लोगों ने इसे पसंद भी किया है।

लोगों ने इस आदमी की मानवता की बहुत प्रशंसा की है। कुछ ने कहा कि प्यासे को पानी पिलाना बहुत नेक काम है। वही दूसरे आदमी ने कहा कि यह एक अच्छे आदमी की पहचान है कि वे बाक़ी लोगों की मदद करें।

वही किसी ने कहा कि ट्वीटर पे आज यह सबसे अच्छी सीख है। займ срочно без отказов и проверок