'बनाना शेक' रखे आपके ब्लड प्रेशर को संतुलित

आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर को स्वस्थ और चुस्त-दुरुस्त रखना मुश्किल काम है। शरीर को पूरा पोषण नही मिल पा रहा है। नतीजतन लोग बहुत सी बीमारियों से परेशान है। इनमें से ज्यादातर लोग कमज़ोरी, हाई ब्लड प्रेशर, शुगर या मोटापे से परेशान हैं। ब्लड प्रेशर ज्यादा होने की समस्या आजकल की लाइफ स्टाइल बीमारी बन गई है उन लोगों के लिए यह बीमारी जानलेवा साबित होती है जिनका रक्तचाप अचानक से घटता बढ़ता है कई बार मरीज की घबराहट में दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु भी हो हो जाती है। आज हम एक ऐसे शेक के बारे में बात करेगें जिसके इस्तेमाल से ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है साथ ही यह अन्य शारीरिक समस्याओं में भी लाभदायक है। 

बनाना शेक दूध और केले के पोषण से भरपूर एक स्वास्थ्यवर्धक पेय है इसे पीने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है और काफी देर तक आपको भूख का एहसास भी नहीं होता है. लेकिन  सबसे अच्छी बात ये है कि इसे बनाने में सिर्फ कुछ मिनट ही लगते हैं। 

ब्लड प्रेशर संतुलित रखने में मदद करता है बनाना शेक

बनाना शेक ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में अच्छी तरह से काम कर ता है। यह बात ऐसे ही नही कही जा रही है।  

इसके पीछे प्रमाणित वैज्ञानिक तथ्य भी है। केले में मैग्नीशियम पाया जाता है यह एक ऐसा खनिज पदार्थ है जो रक्तचाप को संतुलित रखने में मदद करता है इसलिए कहा जाता है कि यदि आप रात को सोते समय  बस एक गिलास बनाना शेक का सेवन करना है। 

बनाना शेक के और भी फायदे

  • बनाना शेक पीने वालों को कब्ज की समस्या नहीं होती है. क्योंकि केले में पेक्टीन नामक फाइबर पाया जाता है जो पाचन तंत्र को सही रखता है।  
  •  बनाना शेक शरीर को तत्काल ऊर्जा प्रदान करने का एक अच्छा स्रोत है खिलाड़ी और ज्यादा भाग दौड़ करने वाले लोग केले और दूध से बने इस पेय का उपयोग स्वयं को  ऊर्जावान बनाए रखने के लिए करते है। 
  • बनाना शेक हड्डि‍यों की मजबूत बनाता है इसमें उपलब्ध दूध से हड्डियों को कैल्शियम तथा शरीर को विटामिन ए मिलता है।
  • बनाना शेक में मौजूद विटामिन बी6 शरीर में रक्त संचरण  को ठीक रखने में मदद करता है। 
  • इस शेक के रेगुलर इस्तेमाल से पौरूष शक्ति भी बढ़ती है क्योंकि इसमें शामिल केला टेस्टोस्टेरोन हार्मोन में भी वृद्धि करता
  • रात में अच्छी  नींद आने के लिए भी केला काफी फायदेमंद माना जाता है। 
  • जो लोग अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं उनके लिए भी यह शेक फायदेमंद है। 
  • इन सबके अलावा यह शेक बालों को झड़ने से रोकता हैं  और त्वचा को स्वस्थ तथा चमकदार बनाने मदद करता है। 

बनाना शेक बनाने की विधि

सामग्री

  • केला -1 पीस
  • बादाम – 2 गिरी
  • दूध – 1कप
  • कुछ बारीक कटे ड्राई फ्रूट सजावट के लिए (वैकल्पिक)

विधि

बनाना शेक बनाने का तरीक़ा बहुत ही आसान है इसमें ज्यादा  समय और सामाग्री भी नहीं लगती। आइए इसे बनाने की विधि के बारे में जानते हैं….

  • बनाना शेक बनाने के लिए एक केला एक और कप दूध ले।
  • सबसे पहले केले को छील कर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • बादाम को भी छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • केले और बादाम को मिक्सर जार में डालकर ऊपर से दूध मिला दें। उसके बाद मिक्सर को कम से कम 5 मिनट तक चलाएं ताकि यह अच्छी तरह से शेक के रूप में तैयार हो जाए।
  • इसे एक गिलास में निकालें चाहे तो ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट डालकर पी सकते हैं।
  • ताजे बनाना शेक का सेवन करें।

займ на карту