आइ.एफ.एस अफ़सर सुशांता नंदा ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर 38 सेकंड का एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में हम देखते है कि हाथी, जिसे जानवरो में से सबसे ज़्यादा समझदार और दयालु कहा जाता है, एक केज में बंद है।
वह एक ज़ू में है जहाँ उसे देखने रोज़ बहुत सारे लोग मनोरंजन के लिए आते है पर उसकी ख़ुद की ज़िंदगी एक केज में क़ैद है। इस वीडियो में हम देख सकते है की बहुत सारे लोग इस केज को घेर कर खड़े है। तभी इस हाथी को प्यास लगती है और वह अपना सूँड़ केज के बीच से निकाल कर पानी का नल चलाता है और पानी पीता है।
https://twitter.com/susantananda3/status/1269104839646052353
सुशांता नंदा ने इस वीडियो के साथ लिखा की – “हाथी सबसे बुद्धिमान जानवर माना जाता है। हाथी को सबसे दयालु जानवर भी कहा जाता है। हाथी पिंजरो और ज़ंजीरो के लिए नही बना।”
इस वीडियो को चार हज़ार से अधिक लोगों ने देखा है और सात सौ से ज़्यादा लोगों ने लाइक भी किया है। क़रीब एक सौ लोगों ने इसे शेयर भी किया है।
लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हाथी सच में बहुत दयालु और बुद्धिमान होता है। किसी ने कहा कि जानवर भी स्वतंत्रता के हक़दार होते है। इन्हें पिंजरे में क़ैद नही करना चाहिए। हमें उन्हें आज़ाद करना चाहिए। इसी प्रकार सभी लोगों ने सुशांता की लिखी गयी बातों को सही बताया और अपनी हामी भी दी। hairy woman


