क्या आपने कभी भी एक तेंदुए को मछली का शिकार करते देखा है? यदि नही तो इस वीडियो को अवश्य देखें। परवीन कसवान ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें हम देखते है कि एक तेंदुआ मछली पकड़ रहा है।

https://twitter.com/ParveenKaswan/status/1267705908953591808

इस वीडियो में हम देखते है कि एक पोखर में ख़ूब सारी मछलियाँ है और जब इस तेंदुआ का ध्यान वहाँ जाता है तो हाथ डालने से पूर्व वह अपने आगे पीछे देखता है और फिर सारी मछलियों में से अपने लिए एक मछली बाहर निकलता है। परवीन ने वीडियो के साथ लिखा कि – “एक तेंदुआ सिर्फ़ मछली पकड़ रहा है। देखिए यह बिल्ली कुछ भी कर सकता है। क्या अडैप्टेशन है।” परवीन ने बिल्ली को इस संदर्भ में इसलिए कहा क्योंकि इनके अनुसार यह जानवर तेंदुआ कम और बिल्ली ज़्यादा लग रहा है।

इस वीडियो को अब तक चार हज़ार लोगों ने देखा है और बहुत लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी।

किसी ने कहा कि उन्होंने बाघ को ऐसा करते देखा है। वही एक व्यक्ति ने मछली के बारे में कहा कि वह मछली कम और साँप ज़्यादा लग रहा है। एक व्यक्ति ने कहा कि तेंदुआ प्रोटीन डाईट में लग रहा है। займы онлайн на карту срочно