रेल मंत्रालय नहीं काटेगा 13 लाख कर्मियों के वेतन-भत्ते, वायरल हो रही फ़ेक न्यूज
सोशल मीडिया पर सरकार की योजनाओं को लेकर कई खबरें वायरल हो रही हैं। हाल ही में एक अखबार की ईमेज शेयर की जा रही है जिसके मुताबिक रेल मंत्रालय इस महामारी के बीच अपने 13 लाख कर्मचारियों के वेतन और भत्ते में कटौती करने की तैयारी कर रही है। इसके मुताबिक, इस दौरान 50 फीसदी तक की कटौती संभव है। वहीं, बच्चों के पढ़ाई भत्ता के लिए मिलने वाले 28 हजार रुपए की समीक्षा होगी।
क्या है सच्चाई
दावा : लॉकडाउन के कारण, रेल मंत्रालय के द्वारा 13 लाख से ज्यादा अधिकारियो और कर्मचारियों के वेतन और भत्ते में कटौती करने की योजना बनाई जा रही है|
तथ्य : यह दावा झूठ है| रेल मंत्रालय द्वारा ऐसी कोई भी योजना नहीं बनाई जा रही| pic.twitter.com/ofkMV9pLnO
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) April 21, 2020
भारत सरकार की प्रेस इंफरमेशन की फैक्ट चेक सेवा ने इस बात का खंडन किया है। ब्यूरो ने 21 अप्रैल को ट्वीट कर इस खबर को फ़ेक बताया है। इससे साफ होता है कि, रेल मंत्रालय की ऐसी कोई योजना नहीं है। займы онлайн на карту срочно