क्या किसी ने रंक को राजा बनते देखा है। जब किस्मत पलटती है तो करोड़ों रूपये जेब में आ जाते है। बॉलीवुड जगत में ऐसे कई सारे किस्से मिल जायेंगे, इन सब किस्सों में रोहित शेट्टी का किस्सा सबसे रोचक है
रोहित शेट्टी ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने कभी गरीबी में अपना जीवन गुजारा लेकिन जब किस्मत पलटी तो वे करोड़ों में खेलने लगे। अपनी मेहनत और हुनर के दम पर उन्होंने सफलता की बुलंदियों को छुआ।
रोहित शेट्टी ने कई सुपरहिट फिल्में बनायी जिनमें गोलमाल सीरीज भी है। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी।
15 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया
आपको यह जान कर हैरानी होगी कि मात्र 15 साल की उम्र में उन्होंने काम शुरू कर दिया। रोहित शेट्टी जब चौथी क्लास में पढ़ते थे तभी उनके पिता एमबी शेट्टी का देहांत हो गया था। ऐसे में परिवार पर आर्थिक संकट आ गया। आपको बता दें कि उनके पिता बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर खलनायक थे। नीचे दी गई तस्वीर से शायद आपको उनके किरदार भी याद आ जाएंगे। जिस घर में 4 बड़ी-बड़ी गाड़ियां थी, शेट्टी के निधन के बाद आर्थिक तंगी की वजह से सभी गाड़ियां बिक गईं।
आर्थिक तंगी की वजह से रोहित को छोटी उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। उस वक्त उन्हें सैलेरी के तौर पर 30 रुपए मिलते थे। उन्हें इसी में गुजारा करना पड़ा था। रोहित को सबसे पहले काम कुकू कोहली से मिला। उन्होंने रोहित शेट्टी को इंटर्न की जॉब दी।
फिल्म ‘सुहाग’ से बालीबुड में कदम रखा
कड़ी मेहनत करने के बाद उन्हें असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर फिल्म ‘सुहाग’ में काम करने का मौका मिला। फिल्म में अजय देवगन और अक्षय कुमार मेन लीड में थे। इसमें रोहित शेट्टी, अक्षय कुमार के बॉडी डबल भी बने थे। इसके बाद कुछ फिल्मों में उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया।
आज रोहित करोड़ों के मालिक हैं और एक फिल्म को डायरेक्ट करने के लिए 25 करोड़ तक फीस लेते हैं। मुंबई में उनके पास दो आलीशान घर हैं और कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं। hairy girl