आप इस वीडियो को देख कर हैरान रह जाएँगे। ऐसा नज़ारा आपने पहले कभी नही देखा होगा।
आइ. ए. एस अवनीश शरण ने इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पे पोस्ट किया। इस वीडियो में एक व्यक्ति साँप को बोतल से पानी पिला रहा है। चौक गए ना?
विस्तार में जानिए की हुआ क्या।
वीडियो में जो कोबरा है उसे बहुत प्यास लगी और यह अफ़सर उसकी प्यास बुझाने के लिए उसे बोतल से पानी पिलाता है। वीडियो के साथ अवनीश शरण ने लिखा – “वीडियो में एक फॉरेस्ट अधिकारी प्यासे कोबरा को पानी पिला रहा है। पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा।”
https://twitter.com/AwanishSharan/status/1263322325165830145
यह वीडियो पुरानी है पर इसे फिर से पोस्ट किया गया। अब तक इसे पचीस हज़ार से अधिक लोग देख चुके है और तीन हज़ार से अधिक लोगों ने इसे लाइक भी किया है।
आश्चर्य की बात यह है की यह व्यक्ति बिना डरे और बड़ी सरलता से कोबरा को पानी पिला रहा है। दूसरी ओर कोबरा आराम से पानी पी भी रहा है।
इस से हमें सीख भी मिलती है की यदि मनुष्य चाहे तो वह असम्भव को भी सम्भव कर सकता है। जानवर और मनुष्य का रिश्ता और प्रेम अद्भुत है। बिना डरे , ये एक दूसरे के साथ प्रेम से भी रह सकते है।
लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी। किसी ने कहा कि भूख और प्यास सब के जीवन में सबसे ऊपर है। यह इंसान हो या जानवर सभी के लिए एक समान है। वही किसी ने कहा कि यह वीडियो उनके दिल को छू गया और कहा कि भूख एवं प्यास इंसान और जानवरो के भेद से ऊपर है, इस व्यक्ति ने उस अफ़सर को हृदय से सम्मान भी दिया। कुछ लोगों ने कहा की वे उस कोबरा के प्यार और प्यास को महसूस कर सकते है क्योंकि वह निष्पाप है। unshaven girl


