कोरोना वायरस के संकट के चलते दुनिया में अब कच्चा तेल पानी से भी सस्ता हो गया है। सोमवार को अमेरिकी क्रूड ऑयल की कीमत जीरो से भी नीचे लुढ़कते हुए -40 डॉ़लर प्रति बैरल पर पहुंच गयी।
ऐसा पहली बार हुआ है कि कच्चे तेल की कीमतों में इतनी बड़ी गिरावट हुई है। सऊदी अरब से लेकर रूस और अमेरिका तक की ओर से कच्चे तेल के लगातार उत्पादन और मांग में कमी के चलते यह स्थिति पैदा हुई है। हालात यह है कि दुनिया भर में क्रूड ऑयल का कोई खरीददार ही नहीं है।
आइए जानते हैं, क्यों पानी के भाव भी नहीं मिल रहे तेल के खरीददार…
मांग थमी और उत्पादन जारी
दूसरे विश्व युद्ध के बाद यह पहला मौका है, जब कच्चे तेल की कीमत जीरो के लेवल पर पहुंच गई। इसका सीधा गणित है कि सप्लाई इस समय मांग से कहीं ज्यादा है।
तेल कुंओं को बंद क्यों नहीं किया जा सकता
अब सवाल यह है कि आखिर तेल का उत्पादन मांग बढ़ने तक पूरी तरह रोका क्यों नहीं जा सकता। दरअसल इसमें भी तेल उत्पादक देशों और कंपनियों का ही घाटा है क्योंकि एक बार तेल कुंओं को बंद करने के बाद उन्हें दोबारा शुरू करना और भी महंगा एवं जटिल है। इसके अलावा देशों में प्रतिस्पर्धा की वजह यह है कि यदि कोई एक तेल के उत्पादन में कमी करता है तो उसे मार्केट में अपनी हिस्सेदारी घटने का भी डर रहता है।
क्या होता है कीमत का माइनस में जाना
सोमवार को क्रूड ऑयल की कीमत -40 डॉ़लर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी। दरअसल कीमतों का नेगेटिव में जाने का अर्थ यह होता है कि बेचने के लिए सामान के साथ खरीददार को कीमत भी अदा करना।
रिसर्च एवं कंसल्टिंग फर्म आईएचएस मार्किट से जुड़े आरोन ब्रैडी ने न्यूयॉर्क टाइम्स से कहा, ‘यदि आप उत्पादक हैं और आपके सामने मार्केट ही खत्म है। फिर तेल रखने के लिए भी जगह की कमी है तो समझिए कि अब भाग्य आपके साथ नहीं है।’
दरअसल दुनिया भर की रिफाइनरीज की ओर से क्रूड ऑयल को गैस, डीजल और पेट्रोल में तब्दील करने की प्रक्रिया ही ठप है। दुनिया में उड़ानें बंद हैं। वाहनों के पहिए थम गए हैं। ऐसी स्थिति में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट अप्रत्याशित नहीं है।
…………………………………….
K4 Feed आपको देश और दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था, मनोरंजन और खेल आदि से जुड़ी सही जानकारी से अपडेट रखने का सतत प्रयास करता रहेगा| आजकल जब हर तरफ नफ़रत का महौल मीडिया द्वारा तैयार किया जा रहा है, वहीं K4 Feed आपको सही जानकारी पूरी सकारत्मक नजरिये के साथ पैश करने के उद्देश्य से खोला गया है|
न केवल खबरे, बल्कि कई जरूरी जानकारी जैसे हैल्थ अपडेट्स, धार्मिक विचार तथा जीवन शैली से संबधित जानकारी भी आप तक लगातार अपनी बेवसाइट के माध्यम से पहुंचाता रहेगा| साथ में मजेदार खबरों व किस्सों को भी आप तक पहुंचाएगें ताकि आपकी जिंदगी से मनोरंजन व रोमांच कभी खत्म न हो| उम्मीद है आपको हमारी कोशिश पसंद आयेगी| हम लगातार कुछ बेहतर कर सकें, इसके लिये आपकी राय अति आवश्यक है| अतः आपसे निवेदन है कि आप अपने विचारों को हमारे साथ जरूर शेयर करें|
इस आर्टिकल के संबंध में आपके विचारों का हमें इंतजार रहेगा| आप पोस्ट पर अपने विचार कमैंट सेक्शन में शेयर कर सकते हैं|