what-is-crypto-tron

क्या है ज़ीरो ट्रांजैक्शन फीस वाला क्रिप्टो कॉइन TRON, कैसे काम करता है; और आप कैसे खरीद सकते हैं?

आज हम अपने आर्टिकल मे बात  करेंगे  क्रिप्टो कॉइन Tron कि वह क्या  है, क्या काम करता है, इसके  क्या फायदे है  और क्या  नुकसान  वगैरा-वगैरा। आज हम इस आर्टिकल  के जरिए  क्रिप्टो कॉइनTron से जुड़े  आपके सभी सवालों के उत्तर  देंगे।  तो पहले हम जान लेते हैं कि आखिर लोग इसमें इतनी दिलचस्पी क्यों ले रहे हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं और जो नहीं जानते हैं। वह भी जान लें कि क्रिप्टो कॉइन एक आभासी मुद्रा है। जिसे हम देख वा छू नहीं सकते इससे जुड़ा सारा काम डिजिटल तरीके से किया जाता है। इसकी कीमत घटती बढ़ती रहती है। उसी तरह क्रिप्टो कॉइनTron है ।इसे भी हम देख वा छू नहीं सकते और ना ही छुपा सकते हैं। परंतु इसे हम डिजिटल पॉकेट में स्टोर कर सकते हैं ।इससे जुड़ने के बाद कई तरह के फायदे हो सकते हैं। इसकी कीमत लगातार घटती बढ़ती रहती है।

बिटकॉइन की शुरुआत

 बिटकॉइन का आरंभ 3 जनवरी 2009 को हुआ था ।आज दुनिया भर में 1 करोड़ से अधिक बिटकॉइन है। यह बिल्कुल मुद्रा की तरह ही खरीदा जा सकता है। इसका आविष्कार 2008 में सातोसी नाकामोतो नामक एक अभियंता ने की थी और 2009 में इसे ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर के रूप में जारी किया था। बिटकॉइन की कीमत शुरुआत में जीरो थी। जिसे जानकर आपको हैरानी होगी ,लेकिन आज आर्टिकल लिखने तक बिटकॉइन कि भारत में इसकी कीमत 28,63,754.32  रुपए  यानी जिसके पास बिटकॉइन हो तो वह इतने रुपए कमा सकता है। हालांकि इसकी संख्या घटती बढ़ती रहती है। 

यह तो हो गई बिटकॉइन की बात अब हम जान लेते हैं Tron के बारे में यह क्या है। किस तरह काम कर सकता है और इसके क्या क्या फायदे हैं।

जैसा कि हमने आपको आर्टिकल के शुरुआत में बताया था Tron  भी एक डिजिटल करेंसी है। इसकी कीमत भी घटती बढ़ती रहती है। इसका भी सारा लेन-देन डिजिटल तरीके से होता है। जब मैं यह आर्टिकल लिख रही थी उस वक्त Tron की कीमत भारतीय रुपयों में 4.40 थी।  लोग आज यह Tron खरीद  रहे हैं और इसमें इन्वेस्ट कर रहे हैं। यह सोच कर कि भविष्य में जरूरत पड़ने पर इसे हम अपने काम में इस्तेमाल कर सकेंगे । लेकिन आप यह खरीद रहे हैं, तो आपको इसके बारे में पूर्ण  जानकारी  और एक सलाहकार का होना बेहद जरूरी है।

Tron के फायदे

 यदि आप सोच रहे हैं कि आप Tron को ज्वाइन करने वाले हैं तो आपको पहले 550Tron खरीदने होंगे आजTron  की कीमत भारतीय रुपयों में  4.40 रूपया है। तो 550×4.40 के ड्रोन की कीमत हो जाएगी ₹2420 और अगर कल इसकी  कीमत बढ़ती है तो आपके रुपयों की  संख्या भी बढ़ जाएगी। यह एक साइबर चैन के रूप में काम करता है। जिसे चैन सिस्टम भी कहते हैं।जिसमें एक के बाद एक व्यक्ति जुड़ता चला जाता है। मान लीजिए कि आप Tron ज्वाइन कर रहे हैं और फिर आपने  अपने दोस्त को ज्वाइन कराया तो आपको 150  Tron मिलेंगे फिर आपका दोस्त एक और व्यक्ति को उसमें जोड़ देगा तो आपको फिर से  150  Tron मिलेंगे, फिर तीसरा व्यक्ति अगर किसी को जोड़ता है, अपने साथ तो आपको  60 Tron मिलेंगे ।आपको फायदा ही फायदा मिलेगा  इसके इसी फायदे के कारण दुनियाभर से लोग इसमें रुझान दिखा रहे हैं। यह ठीक उसी तरह काम करता है जैसे अगर पॉलिसी विक्रेता एक पॉलिसी को बेचता है,  तो उसका उसको इंसेंटिव मिलता है। Tron  भी मिलता-जुलता इसी तरह काम करता है।Tron एक नेटवर्क के रूप में काम करता है।  Tron स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट  एक्सेस करता है। जिससे एप्लीकेशन को तैयार कर ईशु कर सकें। Tron का पहला एम होता है कि वह नेटवर्क  पर बिना किसी रोक के कंटेंट एक्सिस हो सके। यह करेंसी भारत में कई बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज पर उपलब्ध  है wazirx , zebpay, coin switch  आदि ।


Posted

in

by

Tags: