इस गर्मी के मौसम में अगर किसी को ठंडी ठंडी बीयर मिल जाए तो किसे अच्छा नही लगेगा फिर चाहे वो मछली ही क्यों ना हों।
कुछ दिनो पहले ही आइ. एफ. एस अफ़सर सुशांता नंदा ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक अनोखा वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में हम देखते है कि एक सफ़ेद रंग की बोट पानी में चल रही है और नाव में बैठे किसी व्यक्ति ने मछली को ठंडी ठंडी बीयर पिलाई। वो मछली नाव के किनारे आ कर मुँह उठा कर रखी थी और वह व्यक्ति आराम से उसे बीयर पिला रहा था।
सुशांता नंदा ने वीडियो के साथ लिखा कि – “ मछली की तरह बीयर पीजिए। देखिए यह मछली कितनी भाग्यशाली है और इस गर्म मौसम में ठंडे बीयर के मज़े ले रही है।”
“ Drink like a fish”clearly has an element of truth….
This fish is truly lucky to gulp down some chilled beer from his friend on a hot day.
Remarkable😇 pic.twitter.com/cGROZbVzOa— Susanta Nanda (@susantananda3) June 6, 2020
इस वीडियो को बहुत पसंद किया जा रहा है। इसे अब तक सात हज़ार लोगों ने देखा है और सात सौ से अधिक लोगो ने लाइक भी किया है। सौ लोगो ने इसे आगे शेयर भी किया है।
लोगों ने सुशांता की तारीफ़ करते हुए कहा कि वे कहा से खोज लाते है इतने अनोखे वीडियो? साथ ही कुछ लोगों ने लिखा कि बहुत प्यारा है यह वीडियो। लोगों ने इसे अद्भुत भी कहा। hairy girls