33 साल बाद जब रामायण सीरियल दोबारा टीवी पर आया तो लोग बड़े चाव से इसे देख रहे हैं, लोकडाउन में समय काटने का एक अच्छा साथी के रूप में रामायण ने अच्छी भूमिका निभाई है| इसके साथ ही एक बार फिर रामायण में काम करने वाले कलाकार भी चर्चा में आ गए हैं। ऐसे में रामायण में सीता का रोल करने वाली दीपिका चिखलिया (Deepika Chikhalia) ने भी एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया हैं।

हाल ही में दीपिका ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर रामायण की पूरी कास्ट की एक तस्वीर पोस्ट की हैं. इस फोटो में रामायण की कास्ट के साथ पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी दिखाई दे रहे हैं। दीपिका ने बताया कि ये फोटो बेहद पुरानी हैं. उन दिनों रामायण की शूटिंग चला रही थी। तभी एक दिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने फोन कर रामायण की पूरी कास्ट को बुलाया था।

Must Read: पारंपरिक रेसिपीज़ के साथ घर पर ही डेजर्ट्स और मिठाईयां बनायें

https://www.instagram.com/p/B_beZDuJtYJ

दरअसल उस दिन राजीव गांधी ने रामायण की पूरी कास्ट को सम्मानित किया था. दीपिका इस फोटो को शेयर कर लिखती हैं

“ये पहली बार था जब हमें सम्मानित किया गया था। तब हमें एहसास हुआ कि हम रामायण जैसी एतिहासिक धरोहर के पार्ट हैं। हमने इतिहास रचा था. मुझे आज भी वो दिन अच्छे से याद हैं जब पीएम से मिलने के लिए हमे दिल्ली से कॉल आया था।”

सोशल मीडिया पर लोगो को भी यह पुरानी तस्वीर बहुत पसंद आ रही हैं। इन दिनों रामायण से जुड़ी हर बात लोग जानना पसंद कर रहे हैं। सच में ये एक एतिहासिक सीरियल हैं जिसे आज भी लोग बड़े चाव के साथ देखना पसंद करते हैं।

…………………………………….

K4 Feed आपको देश और दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था, मनोरंजन और खेल आदि से जुड़ी सही जानकारी से अपडेट रखने का सतत प्रयास करता रहेगा| आजकल जब हर तरफ नफ़रत का महौल मीडिया द्वारा तैयार किया जा रहा है, वहीं K4 Feed आपको सही जानकारी पूरी सकारत्मक नजरिये के साथ पैश करने के उद्देश्य से खोला गया है|

न केवल खबरे, बल्कि कई जरूरी जानकारी जैसे हैल्थ अपडेट्स, धार्मिक विचार तथा जीवन शैली से संबधित जानकारी भी आप तक लगातार अपनी बेवसाइट के माध्यम से पहुंचाता रहेगा| साथ में मजेदार खबरों व किस्सों को भी आप तक पहुंचाएगें ताकि आपकी जिंदगी से मनोरंजन व रोमांच कभी खत्म न हो| उम्मीद है आपको हमारी कोशिश पसंद आयेगी| हम लगातार कुछ बेहतर कर सकें, इसके लिये आपकी राय अति आवश्यक है| अतः आपसे निवेदन है कि आप अपने विचारों को हमारे साथ जरूर शेयर करें|

Other Trending News

Learn English While Playing

hairy girl