IFS सुशांता नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक बहुत अनोखा वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में एक व्यक्ति एक बड़े से कोबरा को नहला रहा है।

इतनी गरमी के मौसम में मनुष्य हो या जानवर सभी को गरमी लग रही है। वीडियो में हम यह देखते है कि यह कोबरा जो साधारण कोबरा नही बल्कि किंग कोबरा है, गर्मी से त्रस्त पानी के नल के पास आता है जहाँ वावा सुरेश नाम के व्यक्ति थे जो साँप को उठाने का काम करते है। जब सुरेश ने इस कोबरा को देखा तो उसके सर पर एक बाल्टी पानी डाल दिया जिसके बाद वह अपने फ़न फैलाने लगा। वीडियो में हम देखते है की यह व्यक्ति उस साँप के सर पर हाथ भी फेराता है। इन्हें देख कर यह फिर साबित हो जाता है की मनुष्य और जानवर साथ में मित्र के भाँति भी रह सकते है।

सुशांता नंदा ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा कि – “ गर्मियो में किसे नहाना पसंद नही। यह ख़तरनाक हो सकता है। कृपया इसे ट्राई ना करें।”

वीडियो को बहुत लोगों ने पसंद किया। कुछ लोगों ने कहा कि यदि वे सुरेश के स्थान पर होते तो साँप को देखते ही भाग जाते। किसी ने कहा कि इस आदमी अर्थात सुरेश में बहुत हिम्मत है क्योंकि यह कोई साधारण कोबरा नही बल्कि किंग कोबरा है। कई लोगों ने कहा की उन्हें अपनी आँखों पर विश्वास नही हो रहा है। एक व्यक्ति ने सुरेश को वास्तविक ख़तरों के खिलाड़ी भी कहा।

यह वीडियो केवल 51 सेकेंड का है और इसे एक लाख तीस हज़ार से ज़्यादा लोग देख चुके है। इसे सात हज़ार से अधिक लाइक भी मिल गए है। hairy women