सुशांता नंदा, आइ. एफ. एस , द्वारा पोस्ट किया एक वीडियो ख़ूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट पर पोस्ट किया। इन्होंने वीडियो के साथ लिखा कि-
“माँ अपने बच्चे के लिए कुछ भी कर सकती है। इस धरती पर ‘मर्तृत्व’ से बड़ा हथियार कुछ नहीं। यह साँप अब दोबारा कभी चुहिया के बच्चे के आस पास नही भटकेगा।”
This snake was never seen again.
Shamed to fame by a rat chasing it down😳But when you see it’s the mother who did it, one realises that mother’s can do anything for their kid. Motherhood can be the biggest weapon on earth🙏 pic.twitter.com/gTF1KOXR7c
— Susanta Nanda (@susantananda3) May 30, 2020
इस वीडियो मे हम देखते है कि कैसे एक चुहिया अपने बच्चे की सुरक्षा के लिए एक साँप से लड़ जाती है। हुआ ये की यह साँप चुहिया के बच्चे को मुँह मे ले कर भाग रहा था। चुहे की माँ से यह देखा नही जाता और अपनी जान पर खेल कर अपने बच्चे की जान को बचाने के लिए वह इस साँप से लड़ पड़ती है। पुरी हिम्मत और निष्ठा से लड़ती है और अंत में साँप को हराने मे सफल भी होती है। इस तरह एक माँ ने अपने बच्चे की जान बचाई।
इस से हमें यह समझ आता है की हर माँ अपने बच्चे के लिए कुछ भी कर सकती है। यदि उसके बच्चे की जान पर प्रश्न आए तो वह ख़ुद अपने जान की चिंता ना करते हुए अपनी सारी शक्ती अपने बच्चे की जान बचाने मे लगा देती है।
इस वीडियो को अब तक बीस हज़ार लोगों ने देखा है और दो हज़ार से अधिक लोगों ने इसे लाइक भी किया है। लोगों ने माँ की हिम्मत की प्रशंसा की और कहा की किसी भी जीव के रूप या आकार कोई अंतर नही पड़ता। अगर कोई ठान ले तो वह करके दिखाता है।
एक व्यक्ति ने लिखा की “ माँ, माँ है चाहे शेरनी हो या चुहिया लेकिन सबके काम शेरनी वाले है जब उनके बच्चों को आँच आती है तो।”
किसी ने प्रश्न उठाया कि यह चुहे का पिता भी तो हो सकता है!