चोरों ने तरबूज़ को मास्क लगाकर की चोरी, मगर बेचारे….

अमेरिका के वर्जीनिया में हुई एक ऐसे घटना जिसे सुनकर आप चौक जाएँगे। चोरों के मुँह पर मास्क तो हम सबने टीवी पर देखा भी है और अख़बारों से जाना भी है। कुछ लोगों ने शायद वास्तव में इन्हें देखे हो, पर अमेरिका में जो हुआ वो आपने सोचा भी नही होगा।

हुआ कुछ ऐसा कि दो चोरों ने अपने मुँह को ढकने के लिए तरबूज़ का प्रयोग किया। तरबूज़ के खोल का प्रयोग करके इन्होंने अपने मुँह को ढका जिससे सिर्फ़ इनकी आँखें दिखे और कोई इन्हें पहचान भी ना पाए। इसके कारण चोरों को पहचान लेना मुश्किल हो गया था और पुलिस को जनता की सहायता लेनी पड़ी।

पुलिस ने अपने फ़ेसबुक पेज पर इनके तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा कि – “द टाउन ऑफ लुइसा पुलिस डिपार्टमेंट एक बड़ी जांच कर रहा है। पोस्ट में अटैच्ड तस्वीरों में नजर आ रही चीजों को पहचानने में आप लोगों की मदद की जरूरत है। 6 मई की रात 9 बजकर 35 मिनट पर दो शख्स काले रंग की टोयोटा कार की मदद से दुकान में चोरी करने पहुंचे थे। दोनों ने चेहरे को तरबूज से बने मास्क से ढका था। अगर आप जानते हैं कि यह कौन हैं तो कृपया हमसे संपर्क करे।”

अब तक इस वीडियो को पाँच हज़ार से अधिक लोगों ने देखा है और एक हज़ार से ज़्यादा लोगों ने लाइक भी किया है।

ख़बर मिली है की पुलिस ने एक चोर को पकड़ भी लिया है।

पर इन फ़ोटो पर बहुत से लोगों की प्रतिक्रिया रही। किसी ने कहा की कम से कम इन्होंने मास्क तो पहना। एक महिला ने कहा कि अभी इतने मास्क मिल रहे है और इन्होंने तरबूज़ चुना? займ на карту онлайн


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *