मुंबई को माया नगरी कहा जाता है। यहाँ हर दिन कुछ नया ही हुआ करता है। इस माया नगरी में सितारे सिर्फ अपने फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि विवादों के कारण भी अक्सर सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। जिसके कारण उन्हें जेल की हवा भी कहानी पड़ी। इनमे से कुछ सेलिब्रिटीज पर लगे आरोप भी काफी संगीन थे। और ये आज भी अक्सर अपने केस के सिलसिले में सुर्ख़ियों में आ जाते हैं।
तो आज हम आपके लिए ऐसे ही कुछ सितारों से जुडी खबरें लेकर आये हैं। जिनकी निजी जिंदगी में हुई गलतियों के कारण इन्हे न सिर्फ जेल जाना पड़ा बल्कि उनकी मीडिया में भी काफी किरकिरी हुई। इसमें बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियाँ भी शामिल हैं।
संजय दत्त
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को साल 1993 में मुंबई में हुए सीरियल बम ब्लास्ट के सिलसिले में अंडरवर्ल्ड से सम्बन्ध रखने और अवैध तरीके से हथियार रखने के जुर्म में जेल जाना पड़ा था। उन पर टाडा कानून के तहत करवाई हुई थी। उन्होंने साल 2013 में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। उन्हें पांच साल की सजा हुई। हालाँकि उनके अच्छे व्यवहार के चलते उन्हें सजा की अवधि पूरी होने से पूर्व ही रिहा कर दिया गया।
सलमान खान
बॉलीवुड के भाईजान, सलमान खान को काला हिरण मारने के जुर्म में पांच साल की सजा सुनाई गयी थी। उन्हें संकटग्रस्त एक वन्य जीव चिंकारा के शिकार के मामले में भी एक साल की जेल हुई थी। इसके अलावा इनका नाम हिट एंड रन केस में भी आया जिसमे उनकी कार के टकराने से फुटपाथ पर सो रहे एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी और अन्य तीन घायल हो गए थे। इसके उन्हें जान बूझकर अपराध करने का दोषी माना गया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। हालांकि वे अपने सभी अपराधों से अभी जमानत पर बाहर हैं।
शाइनी आहूजा
बॉलीवुड स्टार शाइनी आहूजा को उनकी घरेलू नौकरानी के साथ रेप करने के आरोप में सात साल की सजा हुई थी। यह फैसला एक फ़ास्ट ट्रैक के जरिये हुआ था। उनकी नौकरानी ने आरोप लगाया था की उन्होंने अपने घर पर उसके साथ रेप किया। इस घटना के बाद उनकी इमेज काफी ख़राब हुई। हालाँकि उन्हें बाद में जमानत मिल गयी।
मोनिका बेदी
मीडिया ख़बरों के मुताबिक ये गैंगस्टर अबू सलेम की गर्लफ्रेंड के नाम से मशहूर हैं। इन्हे फ़र्ज़ी दस्तावेज के मामले में पांच साल की सजा हुई थी। इन्हे अवैध दस्तावेजों के साथ पुर्तगाल में घुसने का दोषी पाया गया था। इन्हे लिस्बन शहर से गिरफ्तार किया गया था। फ़िलहाल अब मोनिका रिहा हो चुकी हैं।
सैफ अली खान
सैफ अली खान को अटेम्ट टू मर्डर के आरोप में जेल जाना पड़ा था। हुआ ये कि मुंबई के ताज होटल में सैफ और इनके दोस्त शोर मचा रहे थे और वहां पर मौजूद एक एनआरआई ने इन्हे शांत रहने को कहा। इसके बाद सैफ और उसके बीच कहा सुनी हो गयी। इसके बाद सैफ ने उसकी पिटाई कर दी।
अंकित तिवारी
मशहूर प्लेबैक सिंगर अंकित तिवारी को एक रेप के सिलसिले में जेल जाना पड़ा था। इन पर इनकी कथित प्रेमिका ने रेप का आरोप लगाया था। हालाँकि एक हफ्ते में ही उन्हें रिहा कर दिया गया।
फरदीन खान
बॉलीवुड अभिनेता फरदीन खान को ड्रग्स खरीदते हुए गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद इन्हे जेल भेज दिया गया। हालाँकि पांच दिन जेल में में रखने के बाद इन्हे रिहैब्लीटेशन सेंटर में भेज दिया गया।