आम इंसान की ज़िन्दगी में मानो ‘कोरोना’ एक मामूली सा शब्द बन चुका हैं। न्यूज़ में देखो तो करोना, लॉकडाउन की वजह भी करोना, इत्यादि। लेकिन हमारे देश की सरकार ने हमें सुविधाएं पंहुचा कर यह अश्वासन दे दिया हैं कि इस मुश्किल घड़ी में हम अकेले नहीं हैं, और वह हमारे साथ हैं!
करोना से बचने की पहल: आरोग्य सेतु ऐप
केंद्रीय सरकार ने करोना से बचने के लिए एक ऐसा ऐप भी बनाया हैं, जो हमें यह बताने में समर्थ हैं कि आस पास कहीं कोरोना से पीड़ित या फिर कोई बीमार इंसान तो नहीं हैं। इस ऐप का नाम आरोग्य सेतु हैं।
पूरी दुनिया में इस ऐप का गुड़गान गया जा रहा हैं। लेकिन एक ऐसा देश हैं जहाँ ना कभी ऐसा हुआ हैं ना ही कभी होगा। जी हाँ, हम पाकिस्तान की ही बात कर रहे हैं। तारीफ तो वो ना कर पाए लेकिन आरोग्य सेतु ऐप की कॉपी जरूर बना ली। पहले तो अपनी छोटी-मोटी चालो से भारत के लोगो को हमेशा नुकसान पहुंचाने के पीछे पड़े रहते थे। पर अब, जब कुछ नहीं कर सकते तो ऐसा घटिया कम करना शुरू कर दिया।
कैसे पता चला फर्जी ऐप के बारे में?
कुछ ही दिन पहले हमारे देश की सुरक्षा करने वाली एजेंसीयों ने यह फर्जी ऐप की खबर सैन्य व अर्धसैन्य बलों के जवानों तक पहुंचाई। उन्होंने उनको सूचित किया की पाकिस्तान द्वारा आरोग्य सेतु की एक फर्जी कॉपी बनायीं गयी हैं। कृपया इसका इस्तेमाल ना करें और सावधानी बरते।
कैसे चलेगा पता कौन सा असली और कौन सा फर्जी?
जब आप PLAY STORE पर आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करने जाएंगे, तो अगर वह असली हुआ तब बिना किसी दिक्कत के वह आराम से डाउनलोड हो जाएगा। उसके लिए आपको अन्य किसी ऐप को डाउनलोड करनी की जरूरत नहीं। लेकिन अगर वह फर्जी ऐप होगा तो वो पहले डाउनलोड होगा फिर आपसे कुछ फर्जी apk नामक फ़ाइल डाउनलोड करने को कहेगा जैसे Face.apk, Snap.apk.। अगर आपने इसको अपने फ़ोन पर डाउनलोड कर लिया तो फिर उसकी मदद से वह आपके फ़ोन में छुपी सारी ज़रूरी चीज़े चुरा सकते हैं।
हर इंसान के फ़ोन में उसकी कोई ना कोई जरूर जानकारी छुपी होती हैं। कोई भी इंसान यह नहीं चाहेगा की उसकी नीजी जानकारी के साथ छेड़- छाड़ की जाए। इसलिए हमारी आपसे विशेष विनती हैं ऐसी इस गलती को ना होने दे। साथ ही साथ डाउनलोड करते वक़्त उस ऐप को अच्छे से देख ले और उसकी जानकारी के ऊपर ध्यान दे। hairy women