इस समय पूरी दुनिया कोरोना से लड़ रही है। इन सबके बीच 1 मई 2020 से कई चीजों को लेकर बड़े बदलाव किए गए हैं। इन सभी बदलावों से कुछ में आपको राहत मिलेगी। साथ ही कुछ चाजों के लिए आपको आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आज से ATM, पेंशन, रेलवे सहित कई चीजों में बदलाव किया गया है।
जानिए कौन से हैं वे बदलाव….
– आज से एयर इंडिया अपने यात्रियों को बड़ी राहत देने जा रहा है। जिसके अंतर्गत अब यात्रियों को टिकट कैंसिल कराने पर कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना होगा। टिकट बुकिंग के 24 घंटों के भीतर उसे कैंसिल करने या बदलाव किए जाने पर कैंसिलेशन चार्ज नहीं लगेगा। 24 अप्रैल को कंपनी ने इसकी जानकारी दी थी।
– रेलवे ने अपने यात्रियों को राहत दी है। भविष्य में रेल सेवाओं के लिए एक नया नियम लागू हुआ है। अब यात्री चार्ट बनने के चार घंटे पहले तक बोर्डिंग स्टेशन को बदल सकेंगे। जबकि पहले यात्री अपने बोर्डिंग स्टेशन को यात्रा की तारीख से 24 घंटे पहले ही बदल पाते थे। यात्री बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव करने के बाद भी यात्रा नहीं करते और टिकट कैंसिल कर देते हैं, तो ऐसे में उन्हें कोई रिफंड नहीं दिया जाएगा।
– आज से पंजाब नेशनल बैंक ने किट्टी वॉलेट सर्विस को बंद दिया है। बीते कुछ दिनों पहले ही बैंक ने अपने कस्टमर्स को वॉलेट के पैसे खर्च करने या बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करने की भी अपील की थी। पीएनबी ट्वीट की ओर से अपने कस्टमर्स को ट्वीट कर ये जानकारी दी गई है।
– आपको बता दें कि मई 2020 से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने हाल ही में रिटायरमेंट के 15 वर्ष बाद पूरी पेंशन राशि के भुगतान का प्रावधान फिर से शुरू कर दिया था। मतलब अब इन लोगों को पूरी पेंशन मिलेगी। जानकारी के लिए बता दें कि साल 2009 में इस नियम को वापस ले लिया गया था। लेकिन अब फिर से 6.5 लाख से ज्यादा पेंशनर्स को फायदा होगा।
– कोरोना के कहर के चलते अब से अब नई व्यवस्था की गई है। इस नई व्यवस्था के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति द्वारा एटीएम के इस्तेमाल के बाद उसे साफ किया जाएगा। आपके पैसे निकालने के बाद ATM रुम का सैनिटाइजेशन होगा।ये काम नगर निगम कर्मचारी करेंगे।
– 1 मई 2020 से भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बचत खातों पर मिलने वाले ब्याज में बदलाव कर दिया है। यानि कि अब एक लाख से अधिक बचत जमा खातों पर कम ब्याज मिलेगा। एक लाख तक जमा राशि पर आपको सालाना 3.50 फीसदी और एक लाख से ज्यादा जमा राशि पर आपको सालाना 2.75 फीसदी ब्याज मिलेगा, जो पहले 3.25 फीसदी था। займ на карту онлайн
Nasik junction
Uttar Pradesh