पंजाब चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनाव से पहले किया बड़ा ऐलान।

हाल ही में हुई चंडीगढ़  प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली के  चीफ मिनिस्टर और आम आदमी पार्टी के कर्ताधर्ता अरविंद केजरीवाल ने कहा – अगर पंजाब में हमारी सरकार बनी, तो हम पंजाब के हर एक सरकारी दफ्तर में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और पंजाब की माटी से जन्मे शहीद भगत सिंह की तस्वीरें लगाई जाएंगी। अरविंद केजरीवाल ने 26 जनवरी के मौके पर भी  दिल्ली में यही ऐलान किया था।

 भगवंत सिंह आम आदमी पार्टी के सीएम कैंडिडेट के साथ अरविंद केजरीवाल ने अमृतसर में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा हमें आजादी काफी लंबे संघर्ष के बाद मिली है, बहुत लोगों ने इसके लिए कुर्बानी दी थी, जिन्हें हम आंक भी नहीं सकते। परंतु हम धीरे-धीरे उनकी शहादत को भूलते जा रहे हैं।

केजरीवाल ने आगे कहा, कि इनमें हमें ऐसी दो शख्सियत नजर आती हैं, जिन्हें हम कभी भूल नहीं सकते वह है; संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और  शहीदे-ए-आजम भगत सिंह।

आगे बढ़ते हुए केजरीवाल ने कहा हम बाबा साहेब के भक्त हैं, हम उनकी भक्ति करते हैं। बाबा साहेब का सारा जीवन संघर्षपूर्ण रहा और वह एक निर्धन परिवार से थे, उनके घर खाने के लिए भी नहीं था। उसके बावजूद वह पढ़ने के लिए विदेश गए और उन्होंने पीएचडी में दो-दो डिग्रियां ली।आगे चलकर हमारे देश का अखंड संविधान लिखा।

आगे बोलते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा; बेशक भगत सिंह और बाबा साहेब आंबेडकर के रास्ते दोनों बहुत बहुत अलग अलग थे, लेकिन दोनों की मंजिलें एक थी; स्वतंत्रता , सब को पढ़ने लिखने का अधिकार, बराबरी का हक व जात पात और भेदभाव रहित समाज।

Download K4 Cleaner to boost your Phone

Download K4 Cleaner

About the Author

Preeti

A resident of the beautiful city Delhi, Pursuing Journalism at Kalindi College. Love to read and write!

View All Articles