देश की राजधानी दिल्ली के मंगोलीपुरी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक फ्लाइओवर से कूदकर आत्महत्या ( Man Try to Suicide ) करने की कोशिश करने लगा। युवक फ्लाइओवर से लटक गया। इसी बीच देवदूत बनकर आए पुलिसकर्मियों ( Policeman Saved Man’s Life ) ने युवक के हाथ पकड़ कर ऊपर खींच लिया। जिससे उसकी जान बच गई। इसी दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फ्लाइओवर से लटका युवक मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगोलपुरी इलाके में देर रात 10.30 बजे तिलक नगर निवासी 30 वर्षीय युवक वेस्ट एन्क्लेव के पास आउटर रिंग रोड फ्लाईओवर पर सुसाइड के इरादे से लटक गया। युवक को लटका देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
देश की राजधानी दिल्ली के मंगोलीपुरी इलाके में देर रात 10.30 बजे तिलक नगर निवासी 30 वर्षीय युवक वेस्ट एन्क्लेव के पास आउटर रिंग रोड फ्लाईओवर पर सुसाइड के इरादे से लटक गया।
कांस्टेबल धीरज और कांस्टेबल जयप्रकाश ने पूर जोर लगाकर युवक को ऊपर खींच लिया और उसकी जान बचा ली। pic.twitter.com/xyWBKfPp8a— K4 Media & Technologies (@HiK4media) April 17, 2020
इसी बीच मंगोलपुरी थाने में तैनात कांस्टेबल धीरज और कांस्टेबल जयप्रकाश मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवक के हाथ पकड़ लिए और ऊपर खींचने लगे, लेकिन युवक मानने को तैयार नहीं था। तब पुलिसकर्मियों ने वहां से जा रहे एमसीडी के कूड़े से भरे ट्रक को फ्लाईओवर के नीचे खड़ा करा दिया। ताकि युवक की जान बचाई जा सके। हालांकि, दोनों बहादुर जवानों ने पूर जोर लगाकर युवक को ऊपर खींच लिया और उसकी जान बचा ली। घरेलू झगड़े से था परेशान जानकारी के अनुसार युवक तिलक नगर का रहने वाला है। बेरोजगार होने कारण आए दिन घरेलू झगड़े से परेशान था। अवसाद में आने के कारण उसने आत्महत्या की कोशिश की। बता दें कि युवक शादीशुदा है और अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहता है।
…………………………………….
K4 Feed आपको देश और दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था, मनोरंजन और खेल आदि से जुड़ी सही जानकारी से अपडेट रखने का सतत प्रयास करता रहेगा| आजकल जब हर तरफ नफ़रत का महौल मीडिया द्वारा तैयार किया जा रहा है, वहीं K4 Feed आपको सही जानकारी पूरी सकारत्मक नजरिये के साथ पैश करने के उद्देश्य से खोला गया है|
न केवल खबरे, बल्कि कई जरूरी जानकारी जैसे हैल्थ अपडेट्स, धार्मिक विचार तथा जीवन शैली से संबधित जानकारी भी आप तक लगातार अपनी बेवसाइट के माध्यम से पहुंचाता रहेगा| साथ में मजेदार खबरों व किस्सों को भी आप तक पहुंचाएगें ताकि आपकी जिंदगी से मनोरंजन व रोमांच कभी खत्म न हो| उम्मीद है आपको हमारी कोशिश पसंद आयेगी| हम लगातार कुछ बेहतर कर सकें, इसके लिये आपकी राय अति आवश्यक है| अतः आपसे निवेदन है कि आप अपने विचारों को हमारे साथ जरूर शेयर करें|
इस आर्टिकल के संबंध में आपके विचारों का हमें इंतजार रहेगा| आप पोस्ट पर अपने विचार कमैंट सेक्शन में शेयर कर सकते हैं|
Learn English While Playing
You’ll Also Like