कोरोना महामारी के समय ग़रीबों को बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर ग़रीब व्यक्ति  खाने के लिए तरस रहे है, वही प्रवासी मज़दूर अपने घर लौटने  के लिए तरस रहे है। इस संकट के बीच इनकी सहायता करने सोनू सूद आगे आए।

सोनू सूद हिंदी सिनेमा के एक अभिनेता है। इन्होंने फ़िल्मों मे विलेन का रोल निभाया है पर असल जीवन मे ये लोगों के लिए हीरो बन गए है। प्रवासी मज़दूर को घर पहुँचाने की पूरी कोशिश कर रहे है।

उनका कहना हैं की –

“यह मेरे लिए बेहद भावुक सफ़र रहा है। सड़कों पर पैदल चलकर घर जाते मज़दूरो को देखकर मुझे काफ़ी दुख होता है। मै तब तक उन्हें घर पहुँचाने में मदद करता रहूँगा, जब तक आख़िरी मज़दूर अपने परिवार से ना मिल जाए।

इन्होंने 11 मई को 100 बसों का प्रबंध कराया ताकी ये मज़दूर ठीक से अपने घर पहुँच सके और अब ये मज़दूरों की मदद करने से पीछे नही हट रहे। ये अभी अपने ट्वीटर अकाउंट पर मज़दूरों का दुख सुन कर उनकी मदद कर रहे है। इन्होंने बहुत से मज़दूरो का दुख सुना और उन्हें चिंता करने से मना कर रहे है। वे उन लोगों से उनका नम्बर माँग रहे है जिससे उनकी टीम इन लोगों तक पहुँच सके।

किसी ने इन्हें लिखा की हम पाँच लोग है और हमें बिहार जाना है तो सोनू ने कहा की – “परसों माँ की गोद mein सोएगा मेरे भई। सामान बांध।”

इसी प्रकार एक व्यक्ति ने लिखा की उसके पहचान में तीस लोग है जो मुम्बई से बिहार जाना चाहते है। सोनू ने इस पर कहा की उनसे कहिए की वे सम्पर्क करें उनका गाँव उन्हें बुला रहा है।

सोनू सूद ने मज़दूरों की सहायता के अतिरिक्त इन्होंने मुम्बई में अपने होटल को स्वास्थ्यकर्मियों को सौंपा जिससे उन्हें कोई तकलीफ़ ना हो। इन्होंने 1500 पीपीई किट भी दान किए और रमज़ान के अवसर पर कई भूखों को खाना भी खिलाया।

इनकी प्रशंसा करते हुए लोग थक नही रहे। लोगों ने इन्हें भगवान तक कह दिया। पुरे सोशल मीडिया मे इनकी तारीफ़ हो रही है। स्मृति इरानी ने भी इन्हें धन्यवाद कहा। ट्वीटर पे सोनू सूद नाम बहुत ट्रेंड कर रहा है। कई लोगों के अनुसार इन्हें अगले वर्ष महाराष्ट्र के सीएम के पद के लिए खड़े होना चाहिए।

सोनू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जहाँ बहुत तेज़ी से लोगों के मेसेज आ रहे है। ये वही लोग है जिन्हें घर पहुँचने में सहायता चाहिए। सोनू ने कहा की – “आपके संदेश हमें इस रफ़्तार से मिल रहे है । मै और मेरी टीम पूरी कोशिश कर रही है कि हर किसी को मदद पहुँचे! लेकिन अगर इसमें हम कुछ मेसेजेज को मिस कर दे, उसके लिए मुझे क्षमा कीजिएगा।”

займы на карту срочно