नमस्कार दोस्तो आपका स्वागत है। आज कल कोरोना काल मे पूरी दुनिया बेहाल है। हर किसी को इसके वैक्सीन के आने का इंतेजार है। हमे भी इसी चीज़ का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है कि कब हमे कोरोना को लेकर कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। लेकिन जब तक इसकी वैक्सीन न आ जाये तो इससे बचाव का एक ही तरीका है वो है अपने इम्मयून सिस्टम को मजबूत करना। बड़ी बड़ी कंपनियां आज ऐसी दवाई बना रही हैं जिससे आपका इम्मयून सिस्टम मजबूत बनेगा। लेकिन हर किसी को दवा खाना पसंद नही होता। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि अगर अचार खाने से आपका इम्मयून सिस्टम मजबूत बने तो कितना अच्छा होगा। सुनने में यह भले ही अटपटा सा लगता हो पर आज हम आपको इससे जुड़ी कुछ रोचक जानकारी देने वाले हैं। तो आइए देखते हैं।
कोरोना से लोगो ने बहुत कुछ सीखा है। पहले लोग अपने इम्मयून सिस्टम पर कभी ध्यान नही दिया करते थे परंतु कोरोना के आने के बाद हम अपनी इम्मयून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। बडी बडी दवाई कंपनियां भी इसका लाभ उठाने से पीछे नही हट रही हैं। पर क्या आपको पता है कि हमारे घर में भी कुछ ऐसी चीज़ें हैं जिससे आप अपना इम्मयून सिस्टम बिना ज्यादा पैसे खर्च किये भी मजबूत बना सकते हैं। सुनने में यह थोड़ा अजीब लगता है लेकिन रोज खाने के साथ खाया जाने वाला अचार भी आपका इम्मयून सिस्टम मजबूत बना सकता है। यही वजह है कि हम कई पीढ़ियों से अचार का इस्तेमाल रोज खाने के साथ करते आये हैं। तो आज हम आपको उसी अचार के 2 किस्मो के बारे में बताएंगे जिनका इस्तेमाल करके आप अपनी इम्मयून को मजबूत बना सकती हैं।
आंवले का अचार
आँवले का अचार किसे नही पसंद होता। हर कोई इसे चटकारे मारकर खाता है। इसके अलावा आंवले को बालों और आंखों के लिए भी उपयोगी माना जाता है। इसके साथ ही आंवले में एन्टी ऑक्सिडेंट तत्व पाए जाते हैं जो इसे सबसे बेहतर इम्युनिटी बूस्टर बनाते हैं। आंवले का सेवन करने से मौसम बदलने से होने वाले फ्लू से भी बचाव होता है। आंवला आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। इसके साथ ही यह शरीर मे खून साफ करने का भी काम करता है।
आंवले का अचार बनाने का तरीका
- सबसे पहले आंवला को धुलकर एक भगोने में उबलते पानी में डालें। जब आंवले की फांक अलग हो जाए तब गैस बन्द कर दे।
- अब लहसुन,अदरक,सरसों को पीस लें। मिर्च को काट लें। अब कड़ाही में 1 टेबल स्पून तेल डालकर मिर्च को 2 मिनट के लिए पका लीजिये।
- अब बचा हुआ तेल कड़ाही में तेल डालकर गरम करते हैं। कड़ाही में राई,हींग,लहसुन अदरक पेस्ट,सरसों का पेस्ट डालकर धीमी आंच पर भूनते हैं। हल्दी डालकर चलाते हैं।
- 5 मिनट पकाने के बाद गैस बन्द कर देते हैं।
- अब 1 दिन के बाद आप इस अचार का आनंद भोजन के साथ उठा सकते हैं।
अगर आप चाहें तो इसे और अधिक दिन के लिए भी धूप में सुखाने के लिए रख सकते हैं। तो तैयार है आपका देसी इम्युनिटी बूस्टर।
नींबू अदरक का अचार
आपने अपनी दादी या नानी से जरूर सुना होगा कि अगर किसी को सर्दी है तो उसे अदरक वाली चाय पीनी चाहिए। मेरी दादी मुझसे हमेशा यही कहा करती रही। नींबू और अदरक ऐसे तत्व है जिनसे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। साथ ही यह सर्दी से होने वाली फ्लू से भी बचाने का काम करती है। अदरक और नींबू आपके पाचन तंत्र को बहुत मजबूत बना देते हैं। अगर इसे हल्दी के साथ मिला दे तो इसका स्वाद और ताकत दोनो कई गुना बढ़ जाती हैं। तो आइए जल्दी से देखते हैं इसको बनाने का तरीका।
नींबू अदरक अचार बनाने का तरीका
- सबसे सबसे पहले अदरक को छीलने और नींबू को धो लें और हरी मिर्च को भी धो कर सुखा लीजिये।
- अब तीनों चीजों को काटकर एक मिक्सी के जार में सभी मसालों को डालकर अच्छे से पाउडर बना लीजिये।
- अब तैयार पाउडर को अचार में डालकर अच्छे से मिला लीजिये।
- अब तेल डालकर अचार को अच्छे से मिला ले और जार में डाल ले 2 से 3 दिन के लिए धूप में रख दीजिये।
- तो इस तरह तैयार है आपका स्वादिष्ट और इम्युनिटी बूस्टर नींबू अदरक का अचार। इसे अपने परिवार के साथ खाइए।
तो आज के इस आर्टिकल में हमने आपको बताया कि किस तरह घरेलू नुस्खे को अपना कर भी आप अपनी इम्युनिटी को मजबूत बना सकते हैं। अचार भी सेहत को बहुत जरूरी तत्व प्रदान करने का काम करता है। तो आप ऊपर दिए गए 2 आचारों में से अपने पसंद के अचार को बना कर इस्तेमाल कर सकते हैं। उम्मीद है आपको आर्टिकल पसंद आया होगा। अपनी राय हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिख कर बताएं। अधिक जानकारी के लिए K4 Feed को फॉलो कीजिये। buy viagra online