नमस्कार दोस्तों आपका स्वागत है। करेला का नाम आते आपका मुँह कड़वा हो जाता है। ऐसे लोगो की संख्या बहुत कम होती है जिन्हें करेला बहुत पसंद होता है। बहुत सारे लोग ऐसे भी हैं, जो करेला खाना बिल्कुल पसंद नही करते। लेकिन अगर इसके स्वाद को एक किनारे रख दे तो हमे इसके गुणों के बारे में जानकर बहुत हैरानी होगी। तो आइये जानते हैं इसके लाजवाब गुणों के बारे में।
ज्यादातर लोगों को स्वाद में कसैला और कड़वा करेला रोटी के साथ खाना बहुत पसंद होता है। इसे बनाना भी अपने आप मे एक कला ही है। इसके बनाने के तरीके पर इसका स्वाद और गुण निर्भर करता है। आमतौर पर इसे बनाते वक्त ज्यादा मसालों का उपयोग नही करना चाहिए।
लाजवाब गुणों से भरपूर है करेला
करेला अपने गुणों के लिए पहले प्रसिद्धि कम पाता रहा है बल्कि अपने कड़ुवे स्वाद के कारण काफी जाना जाता रहा है। करेला पेट से लेकर शरीर के हर भाग को तंदुरुस्त रखने का काम करता है। दिल के रोगों में करेला बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसका सेवन करते रहने से आपको दिल से जुड़ी बीमारी होने का खतरा कम रहता है। रिसर्च में करेला को ऐंटिबायॉटिक और ऐंटिवायरल गुणों से भरपूर पाया गया है। इसका सेवन करने से हमे आँखों से संबंधित कोई भी समस्या नही होती है। इसमे प्राकृतिक रूप से विटामिन सी और विटामिन ए पाया जाता है। विटामिन सी आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करता है।
दर्द से झुटकारा दिलाएगा करेला
आज कल भागदौड़ भरे जीवन मे ज्यादातर लोगों को सिर दर्द और सिर के भारी पन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसा देखा गया है कि जो लोग अपने भोजन में करेला का नियमित रूप से सेवन करते हैं उन्हें सिर दर्द जैसी समस्याओं से निजात मिलता है। करेला का गुण यही खत्म नही होता, बल्कि करेला जोड़ो के दर्द में भी रामबाण औषधि का काम करता है। जिन लोगो को जोड़ो में या आमतौर पर घुटनों में तकलीफ रहती है, उन्हें अपने भोजन में करेला का समावेश करना चाहिए।
इन समस्याओं में भी है लाभदायक
आज कल मितली आने की समस्या, बार-बार पेट खराब होना, पेट अफरना, पेट में गैस बनना, बदहजमी होगा, खट्टी डकार आना और पेट में कीड़े होना यह सभी समस्याएं बहुत आम हो गयी है। इनसे बचने के लिए हम न जाने कितनी दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि इन सभी समस्याओं का एक मात्र इलाज करेले की सब्जी है? अगर नही, तो आज हम आपको इसके बारे में बता देते हैं। आपको इन सभी समस्याओं से बचने के लिए प्रतिदिन अपने भोजन में करेले की सब्जी का समावेश जरूर करना चाहिए।
चोट लगने पर भी करेला बहुत कारगर साबित होता है। जिन लोगो को शरीर में कही भी गहरी चोट या घाव हो तो उन लोगो को दिन में कम से कम एक बार करेले की सब्जी का सेवन जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से घाव जल्दी भरने में मदद मिलती है और घाव पर किसी भी प्रकार का इंफेक्शन नही लगता है।
पेट की गर्मी और मुँह के छालों में भी असरदार है करेला
ज्यादातर लोग यह नही समझ पाते कि उन्हें मुँह में बार बार छालों की समस्या क्यों होती है। तो हम आपको बताते हैं कि इसकी मुख्य वजह पेट की गर्मी, पेट मे कब्ज जैसी समस्याओं का कारण होता है। तो इस दौरान अगर आप अपने भोजन में करेले की सब्जी का उपयोग करते हैं तो आपको मुँह के छालों की समस्या से बहुत हद तक फायदा देखने को मिलेगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपको इसका सेवन नियमित रूप से करना होगा। कम से कम 1 हफ्ता इसे अपने भोजन में नियमित रूप से शामिल करके आप इसका प्रभाव खुद देख सकते हैं।
तो आजके इस आर्टिकल में हमने आपको करेले से जुड़े कुछ खास बात बताने की कोशिश की है। आपको सेहत संबंधित कोई परेशानी है तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए K4 को फॉलो कीजिये। unshaven girls