नमस्कार दोस्तो आपका स्वागत है। आज कल के भाग दौड़ भरे जीवन में हम सभी को कभी न कभी मुँह के छालों से सामना करना पड़ता है। उस वक़्त हम नही समझ पाते कि इसका क्या इलाज किया जाए। आमतौर पर ऐसी समस्या पेट का पूरी तरह से साफ न होने के कारण या तो गरम तासीर वाले भोजन का अत्यधिक सेवन करने से होता है। इस समस्या के कारण कोई भोजन को खाने और चबाने में तकलीफ होती है। तो अब आपको घबराने की जरूरत नही है, हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे लेकर आये हैं जिनके इस्तेमाल से आप बहुत जल्द मुँह के छालों से छुटकारा पा सकते हैं।
आज के भागदौड़ भरे जीवन मे हम पौष्टिक भोजन तो दूर की बात है सही भोजन भी नही ले पा रहे हैं। छालों जैसी समस्या की जड़ यही होती है हमारा अनियमित खानपान। ज्यादा गर्म तासीर वाले भोजन या ज्यादा मसालेदार भोजन का अत्यधिक सेवन करने से मुँह में छालों की समस्या का सामना करना पड़ता है। हालांकि, आप कुछ आसान घरेलू उपायों को अपना कर इन छालों से बहुत जल्द छूटकारा पा सकते हैं। ये पूरी तरह आयुर्वेदिक इलाज है जिसके काऱण इसका कोई साइड इफेक्ट्स भी नही है। बहुत पुराने समय से इन नुस्खों का उपयोग होता आया है। तो आइए जानते है वो 5 उपाय जिसकी मदद से आप छालों का इलाज कर सकते हैं।
अंजीर की पत्तियों का अर्क
अंजीर के फायदे के बारे में आपने अपने बड़ो से बहुत सुना होगा। हो सकता है अंजीर आपको बहुत पसंद भी हो। लेकिन क्या आपने कभी अंजीर की पत्तियों के बारे में या उनके गुणों के बारे में सुना है? अगर नहीं तो आज हम आपको बताने जा रहे है कि किस तरह अंजीर की पत्तियों के अर्क से आप अपने छालों का इलाज कर सकते हैं। सबसे पहले अंजीर की पत्तियों के निचले हिस्से से निकलने वाली अर्क को अपने मुँह के छालों वाले भाग में लगा लीजिये। इससे हो सकता है आपके मुँह में ज्यादा मात्रा में लार का निर्माण हो, तो जितना भी लार बने उसे बाहर निकाल दीजिये। 5 मिनट बाद पानी से अच्छी तरह कुल्ला कर लीजिए। इस क्रिया को दिन में कम से कम 3 बार किजिये। आपको दूसरे दिन से ही इसका असर दिखना शुरू हो जाएगा।
नीला थोथा (Copper(II) sulfate)
यह रासायनिक पदार्थ आपको आपके मुँह के छालों की समस्या में राम बाण का कार्य करता है। बाबा रामदेव के अनुसार यह रासायनिक पदार्थ आपको बहुत जल्द ही मुँह के छालों की समस्या से छुटकारा दिला देता है। सबसे पहले इसे एक तवे पर गरम करे और मुँह के छालों वाले भाग पर 15 से 20 मिनट के लिए लगाकर रखे। इससे छालों से होने वाली जलन की समस्या से बहुत हद तक आराम मिल जाता है। हालांकि, आपको इस बात का खास ध्यान रखना है कि यह रासायनिक पदार्थ आपके मुँह के अंदर न जाएं। इसको करने के बाद तुरंत पानी से अच्छी तरह कुल्ला करके अपने मुँह को साफ करें।
हल्दी का पानी
हल्दी सभी रोगों में रामबाण का काम करता है। हल्दी मुँह के छालों में भी बहुत कामगार साबित होती है। घरेलू उपायो में भी हल्दी बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। सबसे पहले एक गिलास पानी मे आधा चम्मच हल्दी मिलाकर उसे अच्छी तरह उबाल लीजिये और इसी पानी से कुल्ला कीजिये। इस काम को सुबह उठने के बाद और रात में सोने से पहले कीजिये। ऐसा देखा गया है कि इसे करने वाले ज्यादातर लोग बहुत ही जल्द छालों की समस्या से छुटकारा पा गए हैं।
शहद
शहद गुणों से भरी हुई होती है। लगभग आयुर्वेद के हर इलाज में शहद का इस्तेमाल किया जाता है। शहद मुँह के छालों को ठीक करने में भी बहुत कारगर साबित होती है। रिसर्च में भी पाया गया है कि अगर छालों में शहद का इस्तेमाल किया जाए तो उससे बहुत फायदा मिलता है। शहद को मुँह के छाले वाले भाग में लगाकर 3 से 4 मिनट के लिए छोड़ दीजिए। इस प्रक्रिया को दिन में कम से कम 3 बार जरूर इस्तेमाल कीजिये। शहद का इस्तेमाल करने से ये आपके पेट के अल्सर को भी ठीक करने की क्षमता रखती है।
टी ट्री ऑइल
टी ट्री ऑइल का इस्तेमाल करके भी आप छालों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले रुई के छोटे टुकड़े को टी ट्री ऑइल में अच्छे से भिगोकर उसे मुँह के छाले वाले भाग में हल्के हाथों से लगाइये। इसे लगाने के बाद 8 से 10 मिनट तक छोड़ दीजिए। इसके बाद पानी की मदद से कुल्ला करके पूरे मुँह को अच्छी तरह साफ कर लीजिए। टी ट्री ऑइल में एंटी वायरल गुण पाए जाते हैं जिसकी मदद से छालों की समस्या से छुटकारा मिलने में मदद मिलती है।
तो आज के इस आर्टिकल में हमने आपको उन 5 घरेलू उपायों के बारे में बताया है जिसकी मदद से आप छालों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आपकी क्या समस्या या राय है हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताइये। और भी जानकारी से भरे आर्टिकल के लिए K4 को फॉलो कीजिये। займы на карту без отказа
Hame muh me chalt har mahine hote bataye kiya kare