आज के दौर में वजन बढ़ना जैसे आम बात हो गई है। वजन बढ़ाने में आज के दौर का खाना है। सभी को बर्गर जैसा खाना पसंद है। बर्गर जैसी तमाम चीजें खाने से हमारा वजन बढ़ जाता है। जरूरी नहीं है कि सिर्फ और सिर्फ बर्गर जैसी चीजें खाने से ही वजन बढ़ता हो । वजन बढ़ने के और भी कई अनेक कारण हो सकते हैं।
अपने बढ़े हुए वजन को घटाने के लिए हम न जाने कितनी तरह की एक्सरसाइज करते हैं। कई लोग तो वजन घटाने के लिए जिम भी ज्वाइन कर लेते हैं। लेकिन अगर आपको इन सब झमेलों में नहीं पढ़ना है तो चलिए आज आपको बताते हैं कि आप घरेलू नुक्सा अपनाकर कैसे अपना वजन घटा सकते हैं।
आपके किचन में कई ऐसी सब्जियां मौजूद होगी जिनका सेवन करके आप अपना वजन चंद दिनों में घटा सकती हैं। अगर आपको अपना वजन घटाना है तो सबसे पहले अपने शरीर को डिटॉक्स करें। इसके लिए आपको पत्ता गोभी का का सेवन करना पड़ेगा। अगर आप पत्ते गोभी से बने सूूप को अपनी डायट में शामिल करते हैं तो मात्र एक हप्ते में आपका चार किलो वजन घट सकता है।
अगर हम पत्तागोभी की बात करें तो पत्तागोभी कम कैलोरी वाली और फाइबर से भरपूर सब्जी होती है। पत्ता गोभी हमारे खून को तो साफ ही करती है साथ ही साथ हमारे पेट से जुड़ी कई समस्याओं से भी निजाद दिलाती है। चलिए अब आपको बताते हैं कि किस प्रकार आपको अपना वजन घटाने के लिए कैसे और किस प्रकार से पत्ते गोभी के सूप का सेवन करना चाहिए।
वजन घटाने के लिए पत्ता गोभी एक बेहद आसान तरीका है जिसकी मदद से आप अपना वजन घटा सकते हैं। कथित तौर पर यह कहा गया है कि पत्ते गोभी से बने सूप का सेवन करने से मात्र सात दिन में आप अपना चार किलो वजन घटा सकते हैं। पत्ता गोभी कैलोरी को बैलेंस करता है। इसका सूप आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर शरीर में जमें फैट को निकालने में काफ़ी मदद करता है।
साथ ही साथ पत्तागोभी कई प्रकार के विटामिनों, खनिज और पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो हमारे शरीर को डीऑक्सीफाई करके हमारे शरीर का जल्दी से वजन घटाता है।
ऐसे बनाएं सूप
चलिए अब आपको बताते हैं कि आप पत्ता गोभी का जूस किस प्रकार से बना सकते हैं। सबसे पहले आपको इसके लिए सामग्री लेनी होगी जैसे-
- एक पत्ता गोभी
- कम से कम दो बड़े प्याज़
- दो हरी मिर्च लें
- एक बड़ा टमाटर
- एक गुच्छा सेलेरी
- तीन से चार मशरूम ले लें
- पांच से छह लहसुन की कलियां ले लें
- और काम से कम पांच से छह कप पानी ले लें।
सामग्री इक्कठ्ठा करने के बाद जितनी भी सब्जियां हैं उन्हें छोटे – छोटे टुकड़ों में काट लें।
- सब्जियां काटने के बाद भगोले में पांच से छह कप पानी उबाल लें।
- पानी उबलने के बाद उसी खौलते पानी में सभी कटी हुई सब्जियां डाल दें।
- सब्जियां डालने के बाद उसके चलाएं और फिर हल्के आंच में पकाएं।
- और लगभग 15 से 20 मिनट में आप देखेंगे कि आपका सूप रेडी हो गया है।
- सूप में आप ऊपर से नमक, धनिया की पट्टी और मिर्च डाल लें।
इसके बाद आप सूप का सेवन करें। अगर आपको अपना वजन जल्दी से घटाना है तो आपको अपने डायट में इस सूप को शामिल करना होगा और साथ ही साथ आपको व्यायाम भी करना होगा। इसके अलावा आपको अपने डायट में और भी हेल्दी चीजें शामिल करनी होगी। अगर आप ऐसा नियमित रूप से करते हैं तो बहुत ही कम समय में आप ढेर सारा वजन कम कर सकते हैं। займы на карту