• About
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • Contact
Sunday, December 3, 2023
DuniyaDigest
  • खबरें
    • वायरल
    • पड़ताल
    • पॉलिटिक्स
    • इकॉनमी
    • एंटरटेनमेंट
  • अन्नदाता
  • स्टार्टअप
  • दिलचस्प किस्से
    • अजब गजब
    • सिनेमा
    • पोलिटिकल
    • क्रिकेट
  • सदवाणी
    • प्रेरक प्रसंग
    • तीर्थ
    • ज्योतिष
  • जीवन शैली
    • मनी मैटर्स
    • खाना खज़ाना
    • अपना इलाज
No Result
View All Result
DuniyaDigest
  • खबरें
    • वायरल
    • पड़ताल
    • पॉलिटिक्स
    • इकॉनमी
    • एंटरटेनमेंट
  • अन्नदाता
  • स्टार्टअप
  • दिलचस्प किस्से
    • अजब गजब
    • सिनेमा
    • पोलिटिकल
    • क्रिकेट
  • सदवाणी
    • प्रेरक प्रसंग
    • तीर्थ
    • ज्योतिष
  • जीवन शैली
    • मनी मैटर्स
    • खाना खज़ाना
    • अपना इलाज
No Result
View All Result
DuniyaDigest
Knife MasterKnife MasterKnife Master
Home अपना इलाज

अच्छी नींद के लिए अपनाएं यह तरीके और देखें चमत्कारी परिणाम

January 21, 2021
in अपना इलाज
अच्छी नींद के लिए अपनाएं यह तरीके और देखें चमत्कारी परिणाम
Share on FacebookShare on WhatsappTwitter

मनुष्य को एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए भरपूर नींद की आवश्यकता होती है। कई वैज्ञानिक शोधों में यह बताया गया है कि मनुष्य को रात में कम से कम 8 घंटे की नींद अवश्य लेनी चाहिए। आयुर्वेद में भी, एक अच्छी नींद को मनुष्य का साथी बताया गया है। अच्छी तरह से नींद लेना हमारी पूरी सेहत के लिए जरूरी है। एक अच्छी नींद हमारे शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ रखती है और हमें आराम प्रदान करती है। परंतु, आज 21वीं सदी की जिंदगी भागदौड़ से भरी हुई है, इसलिए इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हर व्यक्ति एक अच्छी नींद नहीं ले पाता, जिसके कारण उसे कई बीमारियां हो सकती हैं, जैसे: अवसाद, हाइपरटेंशन, चिड़चिड़ापन और इनसोम्निया। इनसोम्निया एक ऐसी स्थिति है जिसमें इंसान सो नहीं पाता और रात भर करवट बदलता रहता है।

क्या आपको पता है कि एक औसत व्यक्ति, अपने जीवन का एक तिहाई हिस्सा नींद लेने में गुजारता है। आज हम अपने दर्शकों को, इस आर्टिकल के माध्यम से एक अच्छी नींद के फायदे और कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिसकी मदद से आप एक अच्छी नींद ले सकते हैं।

अच्छी नींद के फायदे

एक अच्छी नींद लेने के दौरान हमारा ब्लड प्रेशर, पल्स रेट, सांस की गति, हृदय की गति, दिमाग और रक्त प्रवाह सामान्य की तुलना में कम हो जाते हैं, जिसके कारण हमारा शरीर थक चुके मांसपेशियों को आराम देता है और उनकी मरम्मत करता है। इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हर मनुष्य तनाव से घिरा रहता है, परंतु एक अच्छी नींद लेने से व्यक्ति का तनाव दूर हो सकता है।

अच्छी नींद हमारे शरीर में रक्त प्रवाह को धीमा करके हमें तनाव से दूर करता है। आप सभी को पता है कि हमारे दिमाग की तुलना कंप्यूटर से की जाती है और जिस प्रकार कंप्यूटर को आराम चाहिए होता है, उसी प्रकार हमारे मस्तिष्क को भी आराम चाहिए होता है। दिमाग को यह आराम एक अच्छी नींद लेने से मिलता है। अगर हम रात में अच्छी नींद लेते हैं तो इसका सीधा असर हमारे मस्तिष्क पर पड़ता है।

एक अध्ययन से यह पता चला था कि अच्छी नींद लेने वालों का मस्तिष्क बेहतर तरीके से काम करता है और उनके सोचने की शक्ति कई गुना बढ़ जाती है। रात में अच्छी नींद लेने से हमारे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और हमारी याददाश्त मजबूत होती है। अच्छी नींद हमारी एकाग्रता को बढ़ाती है जिसके कारण हम अपने काम पर अच्छे से ध्यान दे पाते हैं।

रात में सोने के दौरान हमारी त्वचा की कोशिकाएं अपनी मरम्मत करती हैं जिसके कारण हमें एक सुंदर और खूबसूरत त्वचा प्राप्त होती है। कुछ वैज्ञानिकों ने शोध कर यह बताया था कि 8 घंटे या उससे अधिक नींद लेने वाले व्यक्ति एक औसतन इंसान के मुकाबले 5 साल ज्यादा जीते हैं। जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, वह इस बात का खास ध्यान रखें कि उन्हें रात को 8 घंटे सोना आवश्यक है, क्योंकि सोते समय हमारा शरीर मांसपेशियों की मरम्मत करता है और अतिरिक्त चर्बी को हटाता है।

अच्छी नींद कैसे प्राप्त करें

एक अच्छी नींद लेने के लिए हमें अपने सोने और जागने का समय निश्चित करना चाहिए। 21वीं सदी में टेक्नोलॉजी के आने के कारण आज हर व्यक्ति टेलीविजन या मोबाइल पर अपना ज्यादा टाइम व्यतीत करता है, जिसके कारण अनिद्रा की समस्या पैदा हो सकती है, इसलिए हमें इन गैजेट्स जैसे टीवी, मोबाइल, लैपटॉप का उपयोग कम से कम करना चाहिए। सोने से 1 या 2 घंटे पहले इन सभी उपकरणों का उपयोग बंद कर दें। हम में से बहुत से लोग चाय या कॉफी के शौक़न होते हैं, परंतु चाय या कॉफी का सेवन रात में बिल्कुल नहीं करना चाहिए। चाय और कॉफी में मौजूद कैफीन हमारी नींद उड़ा सकता है और आपको घबराहट जैसी समस्या हो सकती है।

एक अच्छी नींद प्राप्त करने के लिए आपको हर रोज योगा, मेडिटेशन और एक्सरसाइज करना चाहिए। योगा हमारे दिमाग को शांत रखता है जिससे हमें अच्छी नींद मिलती है। भारतीय खानों में मसालों का उपयोग बहुत ज्यादा होता है, जिसके कारण हमें एसिडिटी और गैस की प्रॉब्लम हो सकती है, इसीलिए हमें रात में कम मसाले वाला और हल्का आहार लेना चाहिए। खाने के 1 या 2 घंटे बाद ही सोने जाए वरना आपके पेट में दर्द हो सकता है। अगर आप रात को एक अच्छी नींद चाहते हैं तो आप इसके लिए एक्यूप्रेशर भी आजमा सकते हैं।

एक्यूप्रेशर और उसके फायदे:

एक्यूप्रेशर में कुछ प्रेशर पॉइंट पर मसाज कर के शारीरिक और मानसिक आराम प्राप्त किया जा सकता है। रात को सोने से पहले यदि आप 2 मिनट अपने पैरों की फुट मसाज करें और एक्यूप्रेशर का उपयोग करें तो आपको अच्छी नींद लेने में सफलता मिलेगी। इस फुट मसाज का नाम रिफ्लेक्सोलॉजी है, जो हमारे शरीर में ऊर्जा का संचार करती है। इस तरीके को अपनाकर हम पूरे शरीर में मौजूद अलग-अलग समस्याओं पर काम कर सकते हैं। यह आपको मानसिक और शारीरिक आराम देता है।

करने की विधि:

  1. इस फुट मसाज के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। अंगूठे के ऊपरी भाग से मसाज करना शुरू करें और कुछ मिनट के लिए अंगूठे के ऊपरी भाग को दबाए। ऐसा करने से मेलाटोनिन रेगुलेट करने में मदद मिलती है, जिससे नींद आसानी से आ जाती है।
  2. अपने हाथ के अंगूठे से तलवे को नीचे से ऊपर की ओर मसाज करें। ऐसा करने से आपका दिमाग शांत होगा।
  3. अब, अपने तलवों के बीच से ऊपर की ओर मसाज करें। कुछ समय के लिए यह विधि करते रहें।
  4. अपने अंगूठे की मदद से तलवे के मध्य गोलाई में मसाज करें।
  5. इसके बाद तलवे के बीच भाग को अंगूठे से दबाए और मसाज करें।

यह मसाज 2 मिनट करने से आपको निश्चित तौर पर लाभ मिलेगा और अच्छी नींद आएगी।

आपको यह आर्टिकल कैसा लगा, हमें अपनी राय कमेंट सेक्शन में  जरूर बताएं। buy viagra online

Share2SendTweet2
Previous Post

किडनी संक्रमण के लक्षण और बचाव

Next Post

भक्त हर-हर गंगे कहकर गंगा स्नान करते हैं, लेकिन परेशानियां दूर क्यों नहीं होती हैं?

Ritika Negi

Ritika Negi

Next Post
भक्त हर-हर गंगे कहकर गंगा स्नान करते हैं, लेकिन परेशानियां दूर क्यों नहीं होती हैं?

भक्त हर-हर गंगे कहकर गंगा स्नान करते हैं, लेकिन परेशानियां दूर क्यों नहीं होती हैं?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

93.5 प्रतिशत भारतीयों को मोदी सरकार पर भरोसा, संकट से अच्छे से निपटेगी मोदी सरकार
वायरल

कोरोना से कैसे निपटे? दें भारत सरकार को सलाह

by DuniyaDigest Staff
January 9, 2022
सुप्रीम कोर्ट ने दलील सुनने के बाद अर्णब को दी राहत
पॉलिटिक्स

अर्नब गोस्वामी पर हमले के मामले में दो गिरफ़्तार, कोर्ट ने बेल पर रिहा किया

by DuniyaDigest Staff
January 21, 2021
एक्टर अक्षय कुमार की पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ की राशी को ट्विटर पर सार्वजनिक करने पर भड़के शत्रुघ्न सिन्हा
एंटरटेनमेंट

एक्टर अक्षय कुमार की पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ की राशी को ट्विटर पर सार्वजनिक करने पर भड़के शत्रुघ्न सिन्हा

by Ranjana
January 21, 2021
क्या 14 अप्रैल के बाद हट जाएगा लॉकडाउन? कोरोना से निपटने का क्या है मोदी सरकार का अगला कदम
खबरें

क्या 14 अप्रैल के बाद हट जाएगा लॉकडाउन? कोरोना से निपटने का क्या है मोदी सरकार का अगला कदम

by DuniyaDigest Staff
January 21, 2021
महाराष्ट्र सरकार ने अर्नब गोस्वामी पर लगाए ये आरोप
पॉलिटिक्स

कॉन्ग्रेसी मंत्री के FIR पर मुंबई पुलिस फास्ट, 12 घंटे में अर्नब गोस्वामी को 2 नोटिस

by DuniyaDigest Staff
January 21, 2021

Recent Posts

May 9, 2023

May 9, 2023

May 9, 2023

May 9, 2023
  • About
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • Contact
© 2022 DuniyaDigest. All Rights Reserved.
No Result
View All Result
  • खबरें
    • वायरल
    • पड़ताल
    • पॉलिटिक्स
    • इकॉनमी
    • एंटरटेनमेंट
  • अन्नदाता
  • स्टार्टअप
  • दिलचस्प किस्से
    • अजब गजब
    • सिनेमा
    • पोलिटिकल
    • क्रिकेट
  • सदवाणी
    • प्रेरक प्रसंग
    • तीर्थ
    • ज्योतिष
  • जीवन शैली
    • मनी मैटर्स
    • खाना खज़ाना
    • अपना इलाज

© 2022 DuniyaDigest. All Rights Reserved.