समय तेजी से बदल रहा है। विश्व में नए नए बदलाव हो रहे हैं। कुछ बदलाव सकारात्मक तो कुछ नकारात्मक भी है। तरक्की हर क्षेत्र में हो रही है, चाहे वो विज्ञान हो, शिक्षा हो, व्यापार हो या चिकित्सा हो। आज चिकित्सा के क्षेत्र में इतनी तरक्की हुई है की बीमारी चाहे कैसी भी हो उसका इलाज संभव है। साथ ही एक सच यह भी है कि इतनी तरक्की के बावजूद भी कुछ बीमारियां ऐसी भी है जिनका इलाज बहुत मुश्किल है या फिर असंभव ही है। हम आए दिन अनेक बीमारियों का सामना करते हैं, लेकिन कुछ बीमारियां ऐसी भी होती हैं जिनका इलाज हम घर बैठे घरेलू नुस्खों से कर सकते हैं। इसके लिए हमें डॉक्टर से परामर्श भी नहीं लेना पड़ता। ऐसी ही एक बीमारी है शरीर या पीठ पर निकलने वाले दाने। तो आइए जानते हैं कि इनका इलाज हम घरेलू नुस्खे से कैसे कर सकते हैं।
पीठ पर दाने निकलने का कारण
चेहरे के अलावा पीठ पर भी दाने निकलना आम बात है। यह समस्या किसी भी उम्र के व्यक्ति में हो सकती है। शरीर के अन्य हिस्सों के अलावा पीठ पर दाने निकलने के अनेक कारण हैं। जैसे-जैसे हम युवावस्था में कदम रखते हैं, वैसे वैसे हमारे शरीर के अंदर मौजूद हार्मोन्स में भी बदलाव होते हैं। यह एक सबसे बड़ा कारण है शरीर में दाने निकलने का। इसके अलावा कभी कभी ये समस्या दवाओं के गलत प्रभाव पड़ने से भी हो सकते हैं।
आमतौर पर यह समस्या गर्मियों के दिनों में अधिक मात्रा में होती है। इसका कारण है हमारे शरीर के अंदर से निकलने वाले पसीने। इसके अलावा महिलाओं में यह समस्या मासिक धर्म और गर्भावस्था की वजह से भी होते हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए अनेक तरह की दवाइयां बाजार में उपलब्ध हैं। लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे भी हैं, जिनकी सहायता से हम इस बीमारी को दूर कर सकते हैं।
दानों से निजात पाने के घरेलू नुस्खे
ऐसे तो अनेक दवाइयां हैं जो शरीर पर निकलने वाले दानों से हमें निजात दिला सकती हैं, लेकिन साथ ही हमें घरेलू नुस्खे भी फायदा पहुंचाते हैं। ऐसा ही एक तरीका है समुद्री नमक। एक अध्ययन के अनुसार समुद्री नमक को पानी में मिलाकर नहाने से पीठ के साथ साथ शरीर के अन्य हिस्सों में निकलने वाले दानों से हमें राहत मिल सकती है। समुद्री नमक शरीर से अतिरिक्त तेल और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है।
शहद और ओटमील
एक और तरीका है शहद और ओटमील का इस्तेमाल। इस घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करने के लिए हमें थोड़ी सी मेहनत करनी पड़ेगी। इसके लिए तीन चम्मच ओटमील लेकर उसे कुछ देर पकाएं। जब यह पूरी तरह पक जाए तो इसमें तीन से चार चम्मच शहद डालें। अब इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। ठंडा होने के बाद इसे पीठ या शरीर के उन हिस्सों पर लगाएं जहां पर दाने निकले हो। इसे लगभग 20 मिनट तक लगाकर रखें। ओटमील एक एंटीऑक्सिडेंट है जो शरीर की त्वचा के लिए क्लींजर का काम करता है।
बेकिंग सोडा
शरीर के दानों को ठीक करने के लिए बेकिंग सोडा और पुदीने के पत्ते भी कारगर साबित होते हैं। बात अगर बेकिंग सोडा की करें तो एक चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे 15 मिनट के लिए पीठ पर लगाएं और फिर पानी से धो ले। ध्यान रहे, बेकिंग सोडा हमें राहत तो पहुंचाता है, लेकिन इसका अधिक मात्रा में इस्तेमाल हानिकारक भी हो सकता है। इसलिए इसका अधिक मात्रा में इस्तेमाल करने से बचें।
पुदीने से इलाज
पुदीने के पत्ते शरीर के दानों को ठीक करने के अलावा और भी कई इलाज में कारगर साबित होते हैं। मुट्ठी भर पुदीने की पत्तियों का रस निकालकर इसे 15 मिनट तक शरीर के उन हिस्सों में लगाए जहां दाने निकले हो। आप इसे दिन में तीन से चार बार भी लगा सकते हैं। पुदीने की पत्तियां शरीर पर निकले दानों को ठीक करने के साथ-साथ त्वचा को ठंडक भी देती हैं।
सनस्क्रीम
सूरज की किरणें भी एक कारण है जिनकी वजह से त्वचा पर दाने निकल जाते हैं। इसलिए हमें अपनी त्वचा को सूर्य के प्रकाश से बचाना चाहिए। अगर धूप में हमारी पीठ ढकी नहीं है तो हमें पीठ पर सनस्क्रीन जरूर लगाना चाहिए। चिपचिपी सनस्क्रीम से रोमछिद्र बंद हो जाते हैं, और शरीर पर दाने नहीं निकलते। ध्यान रहे, हमें हमेशा आयल फ्री और हल्के सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए।
संतुलित आहार
एक अध्ययन के अनुसार हमारे दैनिक जीवन के आहार भी इसके इलाज में कारगर होते हैं। इसलिए हमें अपने खाद्य सामग्री पर विशेष ध्यान देना चाहिए। रिसर्च में सामने आया है कि हाई ग्लाइसेमिक फूड यानी कि जो खाद्य पदार्थ ब्लड शुगर को बढ़ाते हैं, वह दानों की समस्या को गंभीर कर सकते हैं। इनमे सफेद ब्रेड, पास्ता, चावल, और आलू शामिल हैं। इसलिए हमें इनके इस्तेमाल में सावधानी बरतनी चाहिए। हमें अपने आहार में फल, सब्जियों, लीन प्रोटीन और साबुत अनाज को शामिल करना चाहिए।
ऐसी अनेक बीमारियां हैं जिनका इलाज हम घर बैठे घरेलू नुस्खों से कर सकते हैं। बीमारियों के ऐसे ही घरेलू नुस्खों के बारे में जानने के लिए बने रहे हमारे साथ। पीठ के दानों को दूर करने के लिए घरेलू नुस्खों के प्रयोग की यह जानकारी अगर आपको पसंद आई हो, तो इसे और भी लोगों तक जरूर पहुंचाएं। hairy girls