Deprecated: stripos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /home/szip8yf3khm5/public_html/wp-includes/functions.wp-styles.php on line 90

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरूल इस्लाम खान के विवादित ट्वीट का मामला अब तूल पकड़ रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक जफरूल इस्लाम खान के खिलाफ देश द्रोह ( Sedition case ) का मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने अपनी बीते मंगलवार को ट्वीट में  उन्होंने देश में मुसलमानों के कथित उत्पीड़न का दावा किया था। साथ में, भारत में मुसलमानों पर हो रहे हत्याचारों के बारे में अरब देशो को अवगत करने को कहा।

हालांकि सोशल मीडिया पर जब उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जाने लगा और कई लोगों की प्रतिक्रियाये सामने आयी तो उन्होने माफी मांगी, और कहा कि देश जब एक आपात स्थिति का सामना कर रहा है तो उस समय उनकी ओर से किया गया एक ट्वीट गलत समय पर था और असंवेदनशील था।

लेकिन उनकी माफी मांगने से पहले ही उनके खिलाफ देश द्रोह (Sedition) का केस दर्ज हो चुका है।

आपको बता दें कि जफरूल खान बीते मंगलवार को अपने उस ट्वीट को लेकर विवादों में घिर गए थे जिसमें उन्होंने देश में मुसलमानों के कथित उत्पीड़न का दावा किया था। जफरूल को भेजा जाएगा समन जफरूल पर दिल्ली पुलिस की साइबर सेल जांच कर रही है। अब उन्हें जांच में सहयोग देने के लिए समन किया जाएगा।

जफरूल के खिलाफ शिकायत साउथ दिल्ली के एक शख्स ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में कहा गया था कि उन्होने भड़काऊ पोस्ट लिखी है जिससे समाज में दरार पैदा हुई।

जानिए- कौन हैं जफरूल इस्‍लाम खान

  • जफरूल इस्लाम 14 जुलाई, 2017 को दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बने और वर्तमान में वे इस पद पर हैं।
  • 2016 में मिल्ली गजट से जुड़े जफरूल इस्लाम को इस्लामिक विद्वान के तौर पर जाना जाता है।
  • वह  अंग्रेजी, उर्दू और अरबी में अब तक 50 से ज्यादा किताबें लिख चुके हैं।
  • वह ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस-ए-मुशावरत में 3 बार बतौर अध्यक्ष भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं

hairy women