खाना खाने के बाद सभी को आलस्य महसूस होता है कुछ लोग खाने के तुरंत बाद बिस्तर पर चले जाते हैं। लेकिन हमें सोचना चाहिए कि देर रात यह भोजन करके तुरंत सो जाना हमें फायदा पहुंचा रहा है या हमें कहीं बीमार तो नही कर रहा है। 

भोजन करके रात में घूमें कदम हजार।
डाक्टर, ओझा, बैद्य का लुट जाये व्यापार।।

हम सभी ने यह कहावत सुनी हैं लेकिन बहुत कम लोग ही खाना खाने के बाद टहलने जाते हैं। इसका कारण है हमारी लाइफस्टाइल। अधिकांश लोग रात में देर से काम करके घर लौटते हैं और खाना खाकर सो जाते हैं। उनके पास यह सोचने का समय ही नही होता है कि उनकी अपने शरीर के प्रति यह लापरवाही आने वाले समय में कई बीमारियाँ भी दे सकती है। आइए हम जानते हैं कि खाने के तुरंत बाद सोने से हमारे शरीर को कौन से नुकसान हो सकते हैं। 

वजन बढ़ना 

वजन बढ़ना अपने साथ कई बीमारियाँ भी साथ लाता है। यदि आप अक्सर देर रात भोजन करने के तुरंत बाद सो जाते हैं, तो आप भोजन के माध्यम से ली गई कैलोरी बर्न नही कर पाते क्योंकि कैलोरी बर्न करने के लिए शारीरिक क्रियाएं जरूरी है। शरीर में धीरे-धीरे फैट जमा होने लगता है, और मोटापा बढ़ने लगता है। 

एसिडिटी 

खाने के तुरंत बाद सोने से पेट में एसिड लेवल बढ़ने लगता है जोकि एसिडिटी जैसी बीमारी को जन्म देता है। खाना खाने के तुंरत बाद लेट जाने से पाचन क्रिया धीमी पड़ जाती है, और खाना ठीक से नहीं पच पाता है। जिससे अपच भारीपन, कब्ज, पेट में सूजन, बदहजमी भी हो जाती है।

बढ़ जाता है स्ट्रोक का खतरा

खाने के तुरंत बाद सोने से हमारे पाचन तंत्र को भोजन को पचाने के लिए अधिक काम करना पड़ता है। जिससे ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल बढ़ जाता है। जोकि हृदयाघात का कारण बन सकता है। 

हो सकता है मधुमेह

भोजन करने के तुरंत बाद हमारे शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है यदि उसका उपयोग न हो तो वह ब्लड में घुलने लगती है और बाद में मधुमेह बीमारी के रूप में सामने आती है। 

नींद संबंधी समस्याएं 

जो लोग भोजन करने के तुरंत बाद सोते हैं ऐसे लोगों में देखा गया है कि वह अक्सर बार बार नींद टूटने की समस्या से परेशान होते हैं। खाने के बाद नींद तो आ जाती है लेकिन उनकी नींद रात में कई कई बार खुल जाती है।

बढ़ सकता है मेटाबोलिक सिंड्रोम का जोखिम

जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के रिसर्च के माध्यम से यह बताया गया है कि देर रात भोजन करने के तुरंत बाद सोने से हमारा मेटाबोलिज्म प्रभावित होता है जिससे वसा तेजी से बढती है। इसके अलावा शरीर में ग्लूकोज का लेवल भी असामान्य रूप से बढता है। 

बचने के लिए सुधारें लाइफस्टाइल  

भागदौड़ भरी जिंदगी में अच्छा स्वास्थ्य एक वरदान से कम नही। व्यस्त दिनचर्या में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जिम या कसरत के लिए समय निकाल पाना मुश्किल है लेकिन यदि हम स्वस्थ रहना चाहते हैं तो लाइफस्टाइल भे बदलाव तो ला ही सकते हैं। जैसे रात में खाना खाने के तुरंत बाद नहीं सोना, टहलना, सुबह उठकर योग आदि किया जा सकता है। वैज्ञानिकों ने दस स्वस्थ पुरुष और महिलाओ पर एक रिसर्च के माध्यम से पता लगाया कि जो लोग भोजन करने के तुरंत बाद सो जाते हैं उनमें ब्लड शुगर लेवल 18% तक बढ़ गया। जबकि भोजन के बाद कुछ देर टहल ने के बाद सोने वाले लोगों में ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहा। इसलिए खाने के बाद कम से कम आधे घंटे टहल कर ही बिस्तर पर जाना चाहिए।  займ на карту онлайн