हम सब जानते ही है कि मनुष्य प्रकृति को कितना नष्ट कर रहा है। प्रकृति के साथ इस छेड़ छाड के कारण प्रकृति भी जवाब दे रही है। संसार को दूषित करने में प्रदूषण का सबसे बड़ा हाथ है। मनुष्य को जहाँ जगह दिखती है वह वही कचरा फेंक देता है। हम सोचते ही नही है कि हम अपनी अगले पीढ़ी के लिए क्या छोड़ कर जा रहे है। पर यदि प्रकृति के साथ कोई खेल खेले तो इसका नतीजा हमें ही भुगतना पड़ेगा फिर चाहे वो मनुष्य हो या बेज़ुबान प्राणी।
इसी तरह समुद्र से एक कछुआ पाया गया जिसके नाक में स्ट्रॉ फँसा हुआ था। कहा जाता है कि कछुए की बहुत लम्बी उम्र होती है पर इस स्ट्रॉ के उसके नाक में फ़सने से उसे निश्चित रूप से साँस लेने में तकलीफ़ हो रही होगी। इससे उसके जान भी जा सकती थी।
इस घटना के पीछे कोई मनुष्य ही होगा जिसने कोल्ड ड्रिंक पी कर उसका स्ट्रॉ समुद्र के किनारे या समुद्र के पानी में फ़ेक दिया होगा। उस मनुष्य की भूल की सज़ा इस बेज़ुबान कछुए को मिली।
इस पूरे दृश्य को एक वीडियो में समेटा गया जिसे सुधा रामेन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया। सुधा रामेन आइ.एफ.एस अफ़सर भी है। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि – “क्या आपको इस बात का अंदाजा है कि कछुए के लिए उस डैमेज में जीना कितना मुश्किल है जो हमने क्रिएट किया है। ये वीडियो देखिए। ये वो स्ट्रॉ है जो हमने शायद ड्रिंक के बाद समंदर किनारे छोड़ दी हो।”
इस वीडियो में कुछ लोगों ने कछुए को पकड़ा और एक व्यक्ति धीरे धीरे उस स्ट्रॉ को कछुए के नाक से निकाल रहा था। कछुए के नाक से ख़ून भी बह रहा था। पर अच्छा हुआ की वह बच गया।
कई लोगों ने दुख जताया और उस कछुए के प्रति प्रेम भी।
अगली बार हम जब भी बाहर जाए तो इस बात पर ध्यान दे की जब हम अपने प्रकृति में गंदगी फैलाते है तो इसका कष्ट इन बेज़ुबान मासूम जानवरो को सहना पड़ता है। payday loan