आप सभी को यह बात तो पता होगी कि गुजरात में ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की एक मू्र्ति है जिसका नाम रखा गया है – स्टैच्यू ऑफ यूनिटी|

182 मीटर ऊंची इस स्टैच्यू का पीएम नरेंद्र मोदी ने साल 2018 में उद्घाटन किया था| आपको यह जानकर हैरानी होगी कि 2,989 करोड़ रूपये की लागत से बनी इस विशाल मूर्ति को एक व्यक्ति 30 हजार करोड़ में ऑनलाइन बेचने की कोशिश कर रहा था| आखिर यह व्यक्ति कौन है, इसका पता अभी पुलिस नहीं लगा पाई है, लेकिन FIR दर्ज कर ली गई है|

OLX पर किया गया था विज्ञापन

मामले की जानकारी होने के बाद ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ प्रशासन ने नर्मदा के केवडिया पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया| पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति और OLX के खिलाफ केस दर्ज करवाया है| डिप्टी कलेक्टर नीलेश दूबे का कहना है कि उन्होंने OLX कंपनी से बात करके ये विज्ञापन हटवा दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है|

व्यक्ति ने स्टैच्यू को बेचने के लिए OLX पर लिखा- इमरजेंसी में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ को बेच रहे हैं, क्योंकि अस्पताल और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पैसों की सख्त जरूरत है| микрозаймы онлайн