• About
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • Contact
Sunday, December 3, 2023
DuniyaDigest
  • खबरें
    • वायरल
    • पड़ताल
    • पॉलिटिक्स
    • इकॉनमी
    • एंटरटेनमेंट
  • अन्नदाता
  • स्टार्टअप
  • दिलचस्प किस्से
    • अजब गजब
    • सिनेमा
    • पोलिटिकल
    • क्रिकेट
  • सदवाणी
    • प्रेरक प्रसंग
    • तीर्थ
    • ज्योतिष
  • जीवन शैली
    • मनी मैटर्स
    • खाना खज़ाना
    • अपना इलाज
No Result
View All Result
DuniyaDigest
  • खबरें
    • वायरल
    • पड़ताल
    • पॉलिटिक्स
    • इकॉनमी
    • एंटरटेनमेंट
  • अन्नदाता
  • स्टार्टअप
  • दिलचस्प किस्से
    • अजब गजब
    • सिनेमा
    • पोलिटिकल
    • क्रिकेट
  • सदवाणी
    • प्रेरक प्रसंग
    • तीर्थ
    • ज्योतिष
  • जीवन शैली
    • मनी मैटर्स
    • खाना खज़ाना
    • अपना इलाज
No Result
View All Result
DuniyaDigest
Knife MasterKnife MasterKnife Master
Home अपना इलाज

सलाद पाचन में है रामबाण, बस इन गलतियों से हो सकती है परेशानी

January 21, 2021
in अपना इलाज
सलाद पाचन में है रामबाण, बस इन गलतियों से हो सकती है परेशानी
Share on FacebookShare on WhatsappTwitter

नमस्कार दोस्तो आपका स्वागत है। आज हम बात करने जा रहे हैं सलाद के बारे में। जी हाँ, सलाद हमारे खाने का अभिन्न अंग बन गया है। खाना कैसा भी हो सलाद उसमे जान डाल देता है। कुछ लोगो को सब्जियों का सलाद पसंद है तो कुछ को फलों का सलाद अच्छा लगता है। और कुछ ऐसे लोग भी है जिन्हें फलों और सब्जियों से मिलकर बने सलाद ज्यादा पसंद आते हैं। सबकी अपनी अलग अलग पसंद है परंतु समस्या ये आती है कि हममें से ज्यादातर लोगों को सलाद खाने का सही तरीका और समय का पता नही होता और इसके कारण उन्हें सलाद का पूरा फायदा नही मिल पाता।

तो आज का हमारा आर्टिकल इसी के ऊपर आधारित है कि आपको सलाद कैसे और कब खाना चाहिए जिससे आपके शरीर को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले। तो आइये बिना समय गवाएं देखते हैं।

भारत मे बहुत सारे लोग सलाद को खाने के साथ खाना पसंद करते हैं और उनका ऐसा मानना है कि इससे खाना पचाने में आसानी होती है। क्या आप भी ऐसा ही मानते हैं? तो आज हम आपको बता दे कि आयुर्वेद के अनुसार सलाद को खाना खाते समय नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से सलाद का पूरा लाभ हमारे शरीर को नही मिल पाता और अक्सर हमें पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तो आज हम आपको बताने वाले हैं कि सलाद खाने का सही तरीका और समय क्या है। जिससे आपके शरीर को सलाद खाने का पूरा लाभ मिल सके।

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि हमें सलाद क्यों खानी चाहिए।

जैसा कि हम जानते हैं कि सलाद भोजन पचाने में बहुत मददगार साबित होता है। क्योंकि सलाद में फाइबर बहुत अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। सलाद में मौजूद फल और सब्जियां हमारे शरीर को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करने का काम करते हैं। इस तरह हमें भोजन को सही तरीके से पचाने में सहायता मिलती है और हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। फाइबर युक्त होने के साथ ही खट्टे फल साइट्रिक एसिड से भरपूर पाए जाते हैं। इससे हमारे पाचन तंत्र और आंतों की सफाई में बहुत मदद मिलती है। इसके साथ यह हमारे शरीर के अंदर और बाहर के मृत कोशिकाओं की भी देखरेख करने का काम करती है।

लीवर का भरपूर ख्याल रखती है सलाद

लीवर को सेहमंद रखने के लिए जरूरी है कि आप मौसमी फलों का सलाद जरूर खाएं। जैसे गर्मी के मौसम में खीरा, ककड़ी, चुकंदर, कच्ची प्याज और नींबू और टमाटर का उपयोग जरूर करें। और जब सर्दियों का मौसम हो तो गाजर, मूली, शलजम, पत्तागोभी, केल आदि का सेवन सलाद के रूप में जरूर करना चाहिये। सलाद में हमारे शरीर के लिए जरूरी फाइबर मौजूद होता है। इससे लीवर को खाना पचाने में बहुत आसानी होती है। इसके साथ ही साथ आंतो को पेट से मल साफ करने में भी बहुत सहायता होती है।

डिहाइड्रेशन को रोकेगा सलाद

चाहे आप फलों का सलाद पसंद करते हों या सब्जियों का सलाद पसंद करते हो या दोनो को मिलाकर तैयार की गई सलाद आपको पसंद है सभी तरीके का सलाद आपके सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है। सब्जियों और फलों का सेवन नियमित रूप से करने पर हमारे शरीर मे पानी की कमी नही होती। गर्मियों के मौसम में सलाद का सेवन करने से हमारे शरीर मे जरुरी पानी की नमी का स्तर बना रहता है।

रिसर्च में पाया गया है कि जो लोग गर्मियों में सलाद का नियमित रूप से सेवन करते हैं उन्हें लू जैसी समस्याओं का सामना नही करना पड़ता। ऐसे लोगो मे ऊर्जा की कोई कमी महसूस नही होती है। आपको अगर मेरी बातों पर भरोसा नही हो रहा है तो आप कुछ दिन नियमित रूप से सलाद का सेवन करके इस बात का अनुभव स्वयं कर सकते हैं।

नियम से खाएं सलाद

हमारे समाज मे ज्यादातर लोग सलाद को खाना खाने के साथ खाना पसंद करते हैं, जो कि बिल्कुल गलत है। आपने सही सुना, सलाद को कभी भी भोजन के साथ नही खाना चाहिए। सलाद खाने का सही समय भोजन से आधा घंटा पहले या जब दिन में आपको हल्की फुल्की भूख लगे तो खाना चाहिए।

भोजन के साथ सलाद खाने के नुकसान

आमतौर पर हम भोजन को गर्म करके ही खाना पसंद करते हैं। और इसके साथ भोजन का तापमान बढ़ा हुआ होता है और सलाद का तापमान भोजन के तापमान के मुकाबले कम होता है। इस तरह हमारे आंतो को नुकसान पहुँचता है। इसके साथ ही हमारा पाचन धीमा होने के साथ ही कमजोर हो जाता है। भोजन और सलाद को एक साथ खाने से हमारे लीवर पर बहुत दबाव पड़ता है और उसके पाचन शक्ति पर बहुत असर पड़ता है। क्योंकि अलग अलग चीज़ों को पचाने के लिए लिवर को उतनी ही तरह के एंजाइम्स का उपयोग करना पड़ता है। ताकि भोजन सही ढंग से पच सके।

जठराग्नि पर पड़ता है बुरा असर

इसके साथ ही ठंडा और गरम खाना एक साथ खाने से हमारे भोजन को पचाने वाली ऊर्जा जिसे आयुर्वेद में जठराग्नि कहते हैं, वो बहुत मंद पड़ जाती है। इसके कारण भोजन को पचने में बहुत अधिक समय लगता है। इसके कारण हमें गैस, कब्ज और पेटदर्द जैसे जटिल समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

तो आज के आर्टिकल में हमने आपको बताया है कि किस तरह आप सलाद को सही तरीके और समय पर खा कर उसका भरपूर लाभ ले सकते हैं। आपको अगर कोई समस्या या कोई सवाल है तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताइये। और भी मजेदार आर्टिकल के लिये K4 Feed को फॉलो कीजिए। быстрые займы онлайн

Share2SendTweet2
Previous Post

हल्दी के इन गुणों को जानकार हैरान रह जाएंगे, इसका पानी भी है लाभदायक

Next Post

एम्स के डॉक्टर ने की खुदकुशी, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे

Mohd Faisal

Mohd Faisal

Next Post
एम्स के डॉक्टर ने की खुदकुशी, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे

एम्स के डॉक्टर ने की खुदकुशी, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

93.5 प्रतिशत भारतीयों को मोदी सरकार पर भरोसा, संकट से अच्छे से निपटेगी मोदी सरकार
वायरल

कोरोना से कैसे निपटे? दें भारत सरकार को सलाह

by DuniyaDigest Staff
January 9, 2022
सुप्रीम कोर्ट ने दलील सुनने के बाद अर्णब को दी राहत
पॉलिटिक्स

अर्नब गोस्वामी पर हमले के मामले में दो गिरफ़्तार, कोर्ट ने बेल पर रिहा किया

by DuniyaDigest Staff
January 21, 2021
एक्टर अक्षय कुमार की पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ की राशी को ट्विटर पर सार्वजनिक करने पर भड़के शत्रुघ्न सिन्हा
एंटरटेनमेंट

एक्टर अक्षय कुमार की पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ की राशी को ट्विटर पर सार्वजनिक करने पर भड़के शत्रुघ्न सिन्हा

by Ranjana
January 21, 2021
क्या 14 अप्रैल के बाद हट जाएगा लॉकडाउन? कोरोना से निपटने का क्या है मोदी सरकार का अगला कदम
खबरें

क्या 14 अप्रैल के बाद हट जाएगा लॉकडाउन? कोरोना से निपटने का क्या है मोदी सरकार का अगला कदम

by DuniyaDigest Staff
January 21, 2021
महाराष्ट्र सरकार ने अर्नब गोस्वामी पर लगाए ये आरोप
पॉलिटिक्स

कॉन्ग्रेसी मंत्री के FIR पर मुंबई पुलिस फास्ट, 12 घंटे में अर्नब गोस्वामी को 2 नोटिस

by DuniyaDigest Staff
January 21, 2021

Recent Posts

May 9, 2023

May 9, 2023

May 9, 2023

May 9, 2023
  • About
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • Contact
© 2022 DuniyaDigest. All Rights Reserved.
No Result
View All Result
  • खबरें
    • वायरल
    • पड़ताल
    • पॉलिटिक्स
    • इकॉनमी
    • एंटरटेनमेंट
  • अन्नदाता
  • स्टार्टअप
  • दिलचस्प किस्से
    • अजब गजब
    • सिनेमा
    • पोलिटिकल
    • क्रिकेट
  • सदवाणी
    • प्रेरक प्रसंग
    • तीर्थ
    • ज्योतिष
  • जीवन शैली
    • मनी मैटर्स
    • खाना खज़ाना
    • अपना इलाज

© 2022 DuniyaDigest. All Rights Reserved.