धोनी, माही, कैप्टन कूल, कूल माइंड, ऐसे ही अनेक नमो से पहचाने जाने वाले भारत के पूर्व क्रिकेटर, जी हां जिसकी बात मैं कर रहा हूं उन्होंने 15 अगस्त 2020 को शाम 7 बजकर 29 पर अपने आप को अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से अपने आपको आज़ाद कर लिया है। जी हम बात कर रहे हैं हम सब के चहेते कैप्टन कूल माही की जिन्होंने भारत को वनडे विश्वकप (भारत, 2011), टी-20 विश्वकप (2007, दक्षिण अफ्रीका) और चैंपियन ट्रॉफी (2013, इंग्लैंड) दिलाई है।
कैप्टन कूल ने अपने फैसलों के लिए जाने जाते हैं। इसी लिए उनके संन्यास के फैसले को लेकर हम सबको आश्चर्यचकित नहीं होना चाहिए क्योंकि उनके फैसले हमेशा आश्चर्यचकित कर देने वाले होते हैं। 15 अगस्त जिस दिन देश आजाद हुआ था। सब लोग आजादी के जश्न में डूबे थे, लेकिन किसको पता था की आजादी के दिन भारत का माही भी अपने आप को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से आजाद कर लेगा। लेकिन इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए माही ने खुद को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से आजाद कर लिया।
देखिए माही का वह वीडियो
अब सवाल यह उठता है कि आखिर माही ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर ऐसा क्यों लिखा कि आप शाम 7:29 से मुझे रिटायर मान सकते हैं। माही के रिटायरमेंट वाली पोस्ट को लेकर अनेक प्रकार के तर्क दिए जा रहे हैं। हमने भी महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट वाली अंदाज़ के तर्क को खोजने की कोशिश की तो हमें भी एक कारण मिला।
हमने इंटरनेट पर इस सवाल के जवाब को खोजने की कोशिश की तो हमने पाया कि गत वर्ष यानी 2019 का विश्वकप जब भारत सेमीफाइनल खेल कर बाहर हुआ था। तो उस मैच में महेंद्र सिंह धोनी के आउट होते ही भारत के जीतने की उम्मीद खत्म हो चुकी थी। जब रन आउट होकर धोनी उन्हें पवेलियन भेज दिया था, तब धोनी के साथ सारा देश रोया था।
उसे देखकर पूरा देश रोया था मानव वह सोच रहे थे कि उनकी वजह से भारत विश्व कप से बाहर हो गए लेकिन ऐसा नहीं था। और भारत का जब अंतिम विकेट यूज़वेंद्र चहल के रूप में गिरा तो उसी समय भारत विश्व कप से बाहर हो चुका था और भारतीय समयनुसार उस दिन शाम के 7:29 हो रहे थे।
क्या धोनी खेलेंगे आईपीएल?
धोनी ने जिस अंदाज में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया और चौंकाने वाला था। हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब सवाल यह उठता है कि महेंद्र सिंह धोनी आखिर आईपीएल खेलेंगे कि नहीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था उसमें लिखा था 1929 घंटे। अगर 1929 घंटों को दिन में गिना जाए तो यह 80 दिन होते हैं और अगर आईपीएल की बात करें तो यूएई में आईपीएल 53 दिनों तक खेला जाएगा। आईपीएल के लिए धोनी ने ट्रेनिंग भी स्टार्ट कर दी है अगर इस हिसाब से देखा जाए तो यूएई में होने वाला आईपीएल 2020 महेंद्र सिंह धोनी खेलेंगे। शायद इस आईपीएल के बाद माहीं पूर्ण रूप से क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लें।
बीती 15 अगस्त की शाम से ही सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी केवल महेंद्र सिंह धोनी ही नजर आ रहे हैं । सभी का कहना है कि भारतीय क्रिकेट के एक युग का अंत हो गया है। महेंद्र सिंह धोनी को K4 Feed की तरफ से ढेर सारी बधाइयां! микрозаймы онлайн